फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A motorcycle collided with a tree in the fog, killing the owner of a medical store.

Sonipat News: कोहरे में पेड़ से टकराई बाइक, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Mon, 02 Feb 2026 07:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
A motorcycle collided with a tree in the fog, killing the owner of a medical store.
यशवीर की फाइल फोटो।
गन्नौर। शहर से घर लौट रहे खेड़ी गुज्जर के युवक की बाइक घने कोहरे के कारण सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें 33 वर्षीय यशवीर उर्फ सन्नी गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गन्नौर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गढ़ी झंझारा गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले यशवीर रविवार को किसी काम से गन्नौर गए थे। उनके बड़े भाई राजबीर भी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रात में लौटते वक्त खेड़ी रोड पर हादसा हुआ।
विज्ञापन

सात साल के
बेटे के सिर से उठा पिता का साया

यशवीर की पारिवारिक स्थिति भी मार्मिक रही है। पिता ओमप्रकाश खेती करते थे, जिनका पहले ही निधन हो चुका है। करीब तीन साल पहले तलाक के बाद सात साल का बेटा उन्हीं के साथ ही रहता था। अब उसके सिर से पिता का साया उठ गया। यशवीर के हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed