{"_id":"6a5ce9fb1bf5a71452003d2f","slug":"a-modern-dog-shelter-will-be-built-on-five-acres-near-jagdishpur-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157222-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जगदीशपुर के पास पांच एकड़ में बनेगा आधुनिक डॉग शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जगदीशपुर के पास पांच एकड़ में बनेगा आधुनिक डॉग शेल्टर
Sun, 19 Jul 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के मॉडल टाउन में घूमते कुत्ते। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर में लगातार बढ़ रही बेसहारा और खूंखार कुत्तों की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने कदम उठाया है। निगम की ओर से जगदीशपुर के पास पांच एकड़ भूमि पर आधुनिक डॉग शेल्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक एजेंसी को शेल्टर का डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिजाइन तैयार होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में करीब 16,500 आवारा कुत्ते हैं। मुरथल रोड पर आश्रय स्थल है लेकिन उसमें 50 कुत्तों को ही रखने की व्यवस्था है। वहां जगह कम पड़ने के कारण पांच एकड़ में डॉग शेल्टर प्रस्तावित किया है। जिसमें विशेष रूप से खूंखार कुत्तों को सुरक्षित रखने, उनके उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था होगी। इसके अलावा घायल, बीमार और बेसहारा कुत्तों के लिए भी अलग-अलग सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
शेल्टर को पशु कल्याण बोर्ड के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा ताकि पशुओं को सुरक्षित वातावरण और बेहतर देखभाल मिल सके।वर्तमान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेसहारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई स्थानों पर खूंखार कुत्तों द्वारा लोगों पर हमला करने और काटने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में आधुनिक डॉग शेल्टर बनने से इन कुत्तों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकेगा और शहर में उनकी अनियंत्रित आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
डॉग शेल्टर में पशु चिकित्सकों की निगरानी में इलाज, टीकाकरण, नसबंदी और पुनर्वास जैसी सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है। इससे न केवल पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी, बल्कि शहर में रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
0
वर्जन
डॉग शेल्टर के लिए एजेंसी को डिजाइन तैयार करने का कार्य सौंप दिया गया है। डिजाइन स्वीकृत होते ही निर्माण प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द यह सुविधा शहरवासियों और पशु कल्याण दोनों के लिए उपलब्ध कराई जा सके।- पदमभूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम