फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A massive fire broke out in two parts of the textile mill, 26 vehicles were needed to extinguish it.

Sonipat News: टेक्सटाइल्स के दो हिस्सों में भीषण आग लगी, 26 गाड़ी बुझाने में लगीं

Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in two parts of the textile mill, 26 vehicles were needed to extinguish it.
फोटो :23: गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग व उठता धुआं। संवाद
गन्नौर । बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में स्थित पारमा टेक्सटाइल्स फैक्टरी के दो हिस्सों में आग लग गई। आग पहले फैक्टरी के गत्ता से सामान पैकिंग करने वाले हिस्से में लगी और उसके बाद सिंथेटिक व नायलॉन के धागे से एडहेसिव टेप बनाने वाली दूसरी फैक्टरी में पहुंच गई। धुएं के गुबार आसमान में छा गए हैं। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम 26 गाड़ियों की मदद से एक हिस्से की आग पर काबू पा लिया है, मगर अभी भी दूसरे हिस्से में आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पारमा टेक्सटाइल्स फैक्टरी है। दो प्लॉट लेकर बनाई गई फैक्टरी के एक हिस्से में एडहेसिव टेप बनाई जाती और दूसरे हिस्से में पैकिंग व गोदाम है। फैक्टरी के गोदाम में काम करने वाले श्रमिक ने बताया कि दोपहर बाद करीब ढाई बजे बॉयलर का स्टीम पाइप धमाके के साथ फट गया, जिससे फैक्टरी में रखे गत्ते के सामान को आग पकड़ ली। जिसके बाद फैक्टरी में आग के साथ धुआं फैलने लगा तो सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। साथ ही कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे, मगर आग फैलती गई और फैक्टरी के दूसरे हिस्से में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तक पहुंच गई। आग बुझाने के दौरान दो कर्मी भी झुलस गए, पर समय रहते वे बाहर निकल आए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। अग्निशमन विभाग की टीम 26 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग बुझाने के लिए सोनीपत के अलग-अलग क्षेत्र से 17 व पानीपत, झज्जर व रोहतक से तीन-तीन गाड़ियों को बुलाया गया है। नायलॉन में आग लगी होने की वजह से उसे बुझाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन




पुलिस बल और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

आग लगने के बाद सुरक्षा के चलते बड़ी थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके अलावा तहसीलदार मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक महीने में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 22 अगस्त को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित साई एग्जिम केमिकल फैक्टरी में आग लग गई थी, जिसमें एक कर्मी जिंदा जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी में लगने वाली आग की घटनाओं की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही जो संचालक एचएसआईआईडीसी के नियमों को ताक पर रखकर फैक्टरियों का खुला क्षेत्र कवर कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना एनओसी या फायर सेफ्टी उपकरण चल रही फैक्टरी पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम गन्नौर।

फोटो :23: गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

फोटो :23: गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

फोटो :23: गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

फोटो :23: गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

फोटो :23: गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

फोटो :23: गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed