फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A man was murdered in Sonipat Haryana Crime

Haryana Crime: सोनीपत में शख्स की हत्या, रात को सोते हुए गला दबाकर उतारा मौत के घाट

Tue, 03 Feb 2026 10:51 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 10:51 AM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है।  गांव भैरा बाकीपुर में यह वारदात हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A man was murdered in Sonipat Haryana Crime
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव भैरा बाकीपुर में दिल्ली परिवहन निगम के रिटायर परिचालक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को गला दबाकर अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि 68 वर्षीय रोहताश रात में खाना खाकर घर से थोड़ी दूर एक प्लॉट में सोए हुए थे। सुबह परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें मौके पर शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


रोहताश आठ साल पहले हुए थे रिटायर 

कुंडली थाना क्षेत्र के गांव भैरा बाकीपुर के रोहताश करीब आठ साल पहले दिल्ली परिवहन निगम में परिचाल के पद से रिटायर हुए थे। उनकी पांच संतानें एक बेटा और चार बेटियां शादीशुदा हैं। रोहताश बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति बताए जा रहे हैं। देर रात किसी ने उनकी हत्या कर दी। सुबह जब प्लॉट में उनका शव मिला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा शव 

सूचना के बाद कुंडली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने रोहताश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। हत्या के बाद परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है।  आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक रोहताश की किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक रोहताश की हत्या गला दबाकर की गई है। हालांकि अभी तक हत्या के कारण और इसे अंजाम देने वाले का कोई सुराग नहीं मिल सका है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी तक पहुंचने के लिए  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed