फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A man held guilty of rap with four years girl. court sentenced 20 years imprisonment

घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद

Wed, 22 Jan 2020 07:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
A man held guilty of rap with four years girl.  court sentenced 20 years imprisonment
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) डीआर चालिया की अदालत ने घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को बिस्कुट देने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दो साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी फिलहाल राई थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने 14 जनवरी 2019 को पुलिस को बताया था कि उसकी चार साल की बेटी रात करीब आठ बजे कमरे के सामने खेल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाला मूलरूप से यूपी के जिला फतेहपुर के गांव टेकसरी खुर्द का रहने वाला जय सिंह (35) उसकी बच्ची को बिस्कुट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया था। आरोपी ने अपने कमरे पर ले जाने के बाद बच्ची से दुष्कर्म कर दिया था। वहां से रोते हुए बच्ची जब घर पहुंची थी तो परिजनों ने चुप कराने का प्रयास किया था। इसी बीच फैक्टरी से लौटे बच्ची के मां-बाप ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछा तो उसने आरोपी के कमरे की तरफ इशारा कर दिया था। इस पर जब परिजन वहां पर पहुंचे तो वह वहां से फरार हो गया था। परिजनों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची को लेकर उसका सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया था। पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 376एबी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बाद में 15 जनवरी, 2019 को बच्ची की मां के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार को एएसजे (फास्ट ट्रैक कोर्ट) डीआर चालिया की अदालत ने जय सिंह को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दो साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर दोषी के कमरे पर खेलने जाती थी बच्ची
बच्ची के परिजनों ने बताया था कि अक्सर बच्ची जयसिंह के कमरे पर खेलने चली जाती थी। वह उसे खाने का सामान भी देता था। उन्हें कभी उस पर शक नहीं हुआ कि वह उनकी बच्ची से गलत काम भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed