फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A helpless woman left her home for old age home

Sonipat News: बेसहारा महिला को छोड़ा अपना घर वृद्धाश्रम

Wed, 26 Jun 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
A helpless woman left her home for old age home
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में वृद्ध महिला के साथ सेफ इंडिया फाउंडेशन के सदस्य।
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को एक वृद्ध महिला को अपना घर वृद्धाश्रम में छुड़वाया गया। फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह एक वृद्ध महिला मिली। उसने अपना नाम राजरानी व उम्र 68 वर्ष बताई।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उनके छोटे बेटे ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया है। घर से बेसहारा होने के बाद वह रोते हुए शहर के नागरिक अस्पताल पहुंची। मूलरूप से पंजाब निवासी राजरानी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। वह अपने छोटे बेटे के साथ सिक्का कॉलोनी में रह रही है। करीब 12 साल पहले उनके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से ही बेटे उनकी पिटाई करते आ रहे हैं। संजय सिंगला ने कहा कि वृद्ध महिला को एंबुलेंस से अपना घर आश्रम छुड़वा दिया गया है। इस कार्य में फाउंडेशन के सदस्य सचिन, अजय, दीपक, रितु, ममता व चंद्रभान का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed