फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A fly found in the sweets

Sonipat News: मिठाईयों में मिली मक्खी, 500 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया, फैक्टरी सील, लाइसेंस होगा रद्द

Wed, 28 Oct 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A fly found in the sweets
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देवड़ू रोड फैक्टरी पर छापामार कर जांच के लिए नमूने चंडीगढ़ भेजा
विज्ञापन

- संचालक को चेतावनी नहीं सुधरे तो जुर्माना लगने के साथ रद्द होगा लाइसेंस
फोटो : 16 से 19
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। देवड़ू रोड स्थित मिठाई फैक्टरी में गंदगी के बीच बनाए जा रहे रसगुल्ले में मक्खियां मिली। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा डालकर 500 किलो रसगुल्ले और 20 किलो छेना नष्ट कराते हुए सैंपल लिए। मिठाई की फैक्टरी को बंद कराते हुए तीन नमूने जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा हैं। फैक्टरी को सील करते हुए संचालक का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी भी दी।
दिवाली पर मिलावटखोरी और मानक के विपरीत खाद्या पदार्थ बनाने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। डीओ डॉ. बीरेंद्र यादव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह की संयुक्त टीम देवड़ू रोड स्थित मिठाई की फैक्टरी पर छापा डाला। फैक्टरी में बनाकर तैयार रखे 500 किलो रसगुल्लों पर मक्खियां बैठी थी और आसपास गंदगी मिली। 500 किलो रसगुल्ले और 20 किलो छेना को गड्ढा खोदवाकर उसमें डालकर उपर से मिट्टी भरकर नष्ट कराया।
विज्ञापन


--------संचालक पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
डीओ डॉ. बीरेंद्र यादव ने बताया कि फैक्टरी संचालक वकील के खिलाफ दो साल पहले भी कार्रवाई की गई थी। उस समय उसे नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी। एडीसी कोर्ट ने संचालक वकील पर जुर्माना लगाया था। बावजूद इसके दोबारा फैक्टरी में गंदगी मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
गंदगी के बीच बनाए जा रहे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करने से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गंदगी मिलने के कारण फैक्टरी बंद करा दी गई है और संचालक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. बीरेंद्र यादव, डीओ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed