{"_id":"694ef02259d42a71c5064167","slug":"a-drug-free-campaign-will-be-conducted-for-3-months-in-every-village-city-school-and-college-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147291-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हर गांव-शहर, विद्यालय, महाविद्यालय में 3 माह चलाया जाएगा नशा मुक्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हर गांव-शहर, विद्यालय, महाविद्यालय में 3 माह चलाया जाएगा नशा मुक्त अभियान
Sat, 27 Dec 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के रेलवे रोड स्थित विश्राम गृह में मैराथन को लेकर जानकारी देते एसीपी अमित धनखड़
सोनीपत। नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे ट्रस्ट ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए 3 माह तक गांव-गांव, शहर-शहर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के दौरान लोगाें को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद 29 मार्च 2026 को 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन- इंडिया रन 2026 का आयोजन किया जाएगा।
मैराथन में विजेता प्रतिभागी को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही हर प्रतिभागी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मैराथन को लेकर एसीपी अमित धनखड़ के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ. संदीप डांगी, रविंद्र मलिक, एथलीट पूजा खत्री, अमित राठी ने बैठक की।
उन्होंने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें खेलों की ओर ले जाना है। एसीपी अमित धनखड़ ने बताया कि ट्रस्ट का प्रयास सराहनीय है। डीजीपी ने भी नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। युवाओं से मांग है कि वह नशे से दूर रहकर खेलों में प्रतिभागिता करें। शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों को छुएं। आज छोटे बच्चे भी मोबाइल रूपी नशे से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. संदीप डांगी ने बताया कि ट्रस्ट 6 वर्ष से देशभर में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का कार्य कर रहा है। आज युवाओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन जवानी केवल कागजों तक सीमित रह गई है। रविंद्र मलिक ने बताया कि मैराथन की शुरुआत राई चौक से की जाएगी, जो जठेड़ी से होते हुए वापस उसी स्थान पर संपन्न होगी।
मैराथन में हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, विद्यालय, राई, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के विद्यार्थियों की भी प्रतिभागिता रहेगी। प्रशासन, पुलिस, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक सभी संगठनों को साथ लेकर यह कार्य किया जाएगा। नशे के कारण ही आज घर, परिवार बर्बाद हो रहे हैं।
एथलीट पूजा खत्री ने बताया कि नशे रूपी बुराई को मिटाने में महिलाएं भी अपनी अहम भूमिका निभा सकती हैं। युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है, लेकिन वह नशे की ओर बढ़कर अपने लक्ष्य से भटक रहा है।