फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A drain constructed a few days ago in the lane adjacent to the grain market has collapsed.

Sonipat News: अनाज मंडी के साथ लगती गली में कुछ दिन पहले बना नाला टूटा

Sat, 04 Jul 2026 03:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
A drain constructed a few days ago in the lane adjacent to the grain market has collapsed.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में नई अनाज मंडी के पास क्षतिग्रस्त हुआ नाला। स्रोत: पाठक
गन्नौर। नई अनाज मंडी के साथ लगती गली में कुछ दिन पहले बनाया गया नाला टूटसे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। नाला क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में रोष है। पार्षद अजय, सुभाष, रमेश, राममेहर व मनोज का कहना है कि जिस नाले का निर्माण हाल ही में कराया गया था वह कुछ ही दिनों में टूट गया।
विज्ञापन

नाला टूटने से निर्माण में बरती गई गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो गया है। साथ ही बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो गली में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया जिसके कारण नाला इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गया। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा नाले का दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रवेश कादियान ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर नाले का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी व नाले की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed