फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A delegation met the Chief Minister with the demands of OBC employees.

Sonipat News: ओबीसी कर्मचारियों की मांगें लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sat, 11 Apr 2026 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
A delegation met the Chief Minister with the demands of OBC employees.
मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा का प्रतिनि​धिमंडल। स्रोत : महासभा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा हरियाणा के राज्य महासचिव रामनिवास पांचाल ने बताया कि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष योगी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने ओबीसी कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में सभी विभागों में ओबीसी कर्मचारियों के लिए रोस्टर सिस्टम लागू करने, प्रमोशन में आरक्षण देने, बैकलॉग के पद भरने और क्लास-1 व क्लास-2 की नौकरियों में ओबीसी को पूरा 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष योगी ने कहा कि समाज में एससी और ओबीसी को बराबर माना जाता है लेकिन अधिकारों की बात आती है तो ओबीसी समाज काफी पीछे रह जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अनुसूचित जाति की तर्ज पर ओबीसी समाज को भी उसके पूरे अधिकार दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओबीसी कर्मचारियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए महासभा का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर राज्य महासचिव रामनिवास पांचाल (गोहाना), राज्य उपप्रधान जितेंद्र सेन (दिल्ली), दिनेश सैनी (रोहतक), एडवोकेट विनोद (कुरुक्षेत्र), नरेंद्र प्रजापत (पानीपत), रेवाड़ी डिपो प्रधान वेद प्रकाश, उपप्रधान अजीत यादव, प्रधान मोहन लाल, हिम्मत सिंह, अनिल कुमार और राज्य प्रधान प्रमोद सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed