फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A decade ago the state was number 1 in development, now first in crime: Hooda

एक दशक पहले विकास में नंबर-1 था प्रदेश, अब अपराध में पहला स्थान : हुड्डा

Sun, 14 Jul 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
A decade ago the state was number 1 in development, now first in crime: Hooda
सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में संबो​धित करते पूर्व सीएम भूपेंद्र स
सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा से उनके 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास के दावे कर रहे हैं, लेकिन वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस राज में हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने, खेल-खिलाड़ियों और कल्याणकारी योजनाओं में देश का नंबर-1 पर था, अब भाजपा ने बेरोजगारी, अपराध, नशे और बदहाली में अव्वल बना डाला है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को
सोनीपत में हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के तहत सुझाव वाहनों को रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में इस यात्रा की रणनीति को लेकर चर्चा भी की। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने पक्की नौकरियों को खत्म करके कौशल निगम की ऐसी शोषणकारी नीति लागू कर दी, जिसमें युवाओं को न कोई पद है, न पदोन्नति है, न मेरिट, न पारदर्शिता और न ही आरक्षण है। भूपेंद्र हुड्डा बोले कि 15 बिंदुओं को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। इनमें प्रदेश में अपराध, पेपर लीक, बेरोजगारी, ठप व्यापार, पोर्टल झमेला को लेकर विशेष रूप से सरकार से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हरियाणा में मेट्रो आई और उसका विस्तार भी हुआ, लेकिन भाजपा सरकार में एक इंच भी मेट्रो लाइन नहीं बिछाई गई। देश में हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने 13 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। हरियाणा के पड़ोसी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में भी कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। लोकसभा चुनाव के बाद अब पहाड़ों से चली बदलाव की यह बयार हरियाणा में भी पहुंचेगी और बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की जात-पात की राजनीति को धराशायी किया : बाबरिया
दीपक बाबरिया ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की जात-पात की राजनीति को धराशायी कर दिया। सभी ने कांग्रेस का साथ दिया। विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देना कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी। संविधान को बदलने और खत्म करने की बात करने वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस विधानसभा चुनाव में ‘बीजेपी को एक धक्का और दो’ का नारा बुलंद करेगी। उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी लाइन और अनुशासन में रहने की सीख दी। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, प्रभारी दीपक बाबरिया, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक सुरेंद्र पंवार, जगबीर मलिक, जयवीर सिंह, इंदुराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed