{"_id":"69f7590dfc6e495e2e03f199","slug":"a-cheque-of-rs-5-lakh-was-handed-over-for-the-beautification-of-prajapati-dharamshala-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153396-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रजापति धर्मशाला के सुंदरीकरण के लिए सौंपा 5 लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रजापति धर्मशाला के सुंदरीकरण के लिए सौंपा 5 लाख का चेक
Sun, 03 May 2026 07:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो: गन्नौर की प्रजापति धर्मशाला के सुंदरीकरण के लिए चेक सौंपते विधायक। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने प्रजापति धर्मशाला के सुंदरीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रविवार को 5 लाख रुपये की राशि संस्था के प्रधान रणबीर फौजी को सौंपा। यह राशि विधायक कोष से स्वीकृत की गई थी।
विधायक ने हाल ही में आयोजित गुरु दक्ष जयंती समारोह के दौरान समाज के लोगों की मांग पर धर्मशाला के विकास कार्य के लिए यह राशि देने की घोषणा की थी। वादे को उन्होंने पूरा कर दिया है। विधायक ने कहा धर्मशालाएं केवल एक भवन नहीं बल्कि यह समाज को जोड़ने का केंद्र होती हैं।
विधायक ने कहा कि प्रजापति समाज ने हमेशा भाईचारे और मेहनत की मिसाल पेश की है। धर्मशाला के सुंदरीकरण और यहां बुनियादी सुविधाएं बढ़ने से समाज के लोगों को अपने मांगलिक व अन्य सामाजिक कार्यों के आयोजन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही पहली प्राथमिकता है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही उनका लक्ष्य है। इस राशि से अब धर्मशाला में जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।