फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A cheater caught in 12th mathematics exam

Sonipat News: 12वीं गणित की परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची

Wed, 27 Mar 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
A cheater caught in 12th mathematics exam
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर हुआ। बोर्ड फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोहाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से एक नकलची पकड़ा गया जिसका यूएमसी बनाया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के उड़नदस्ते ने सोनीपत जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोहाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र से निरीक्षण के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूएमसी बनाया गया। अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

रद्द हुई परीक्षाओं का पुन: होगा संचालन : सोनीपत जिले में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को नकल रहित संचालित करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए थे। उसके बावजूद गोहाना खंड के स्कूलों से पेपर आउट हो गए थे। 6 मार्च को गोहाना के गांव भावड़ में बनाए गए परीक्षा केंद्र से 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर आउट हुआ था, वहीं अगले ही दिन 7 मार्च को गोहाना के गांव छतेहरा में बनाए गए परीक्षा केंद्र से 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर आउट हो गया था। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने संबंधित परीक्षा केंद्रों की दोनों ही दिन की परीक्षाएं रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 अप्रैल को 10वीं तो 5 अप्रैल को होगी 12वीं की परीक्षा
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि रद्द हुए 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा का संचालन 4 अप्रैल को और 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा का संचालन 5 अप्रैल को संबंधित जिला मुख्यालयों पर करवाया जाएगा। परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से सायं 03:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व यानी दोपहर 12:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। अधिकारियों का कहना है कि जो परीक्षार्थी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने व अन्य कारणों से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, ऐसे परीक्षार्थियों की हिंदी, शारीरिक शिक्षा, अंग्रेजी व गणित विषय की परीक्षाएं बोर्ड मुख्यालय पर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय, भिवानी में 4 से 7 अप्रैल तक दे सकेंगे।

पुराने रोल नंबर पर ही देंगे परीक्षा
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिन परीक्षार्थी की कुछ विषयों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, ऐसे परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड की तरफ से पहले जारी किए गए रोल नंबर अनुसार ही निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर पेपर देंगे। नियमित परीक्षार्थियों को विद्यालय की पोशाक में आना होगा। परीक्षार्थी अपने साथ विद्यालय का पहचान पत्र, आधार कार्ड लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed