फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A cache of firecrackers recovered from two warehouses in a residential area, sealed

Sonipat News: रिहायशी क्षेत्र में बने दो गोदामों से पटाखों का जखीरा बरामद, किया सील

Wed, 02 Oct 2024 04:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
A cache of firecrackers recovered from two warehouses in a residential area, sealed
फोटो 37: सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग स्थित गोदाम पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
खरखौदा (सोनीपत)। क्राइम यूनिट खरखौदा ने सोमवार शाम रोहतक मार्ग स्थित दो गोदामों से पटाखों का जखीरा बरामद किया है। 359 पेटी पटाखे बरामद करके वहीं सील कर दिया। मौके पर मिले दोनों युवक पटाखों का लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने पटाखे अपने कब्जे में करने के साथ आरोपी सुनील कुमार व नरेश जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतक मार्ग पर गली के अंदर दो गोदाम हैं, जहां बेचने के लिए काफी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों गोदामों को खंगाला तो उनके अंदर से पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। गांव रिढ़ाऊ में तीन दिन पहले ही अवैध रूप से चल रही एक पटाखे बनाने की फैक्टरी में ब्लास्ट हो जाने से एक बच्चे व दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि नौ अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे में पुलिस की तरफ से क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही थी। खरखौदा क्राइम यूनिट की टीम भी क्षेत्र में नजर बनाए हुए थी कि गुप्त सूचना पर सोमवार को पुलिस ने रोहतक मार्ग पर दो गोदामों को पकड़ लिया। गोदामों के अंदर बने अलग-अलग कमरों से पुलिस ने पटाखों की 359 पेटी बरामद कर सील कर दिया है।
विज्ञापन



रिहायशी क्षेत्र में नहीं रखे जा सकते पटाखे
पटाखे विस्फोटक सामग्री होते हैं, ऐसे में अगर इनके गोदाम को बनाने के लिए लाइसेंस या परमिट मिल भी जाए तो भी इसे रिहायशी क्षेत्र में नहीं रखा जा सकता है। आरोपी बगैर लाइसेंस के न केवल पटाखों को स्टोर किए थे, बल्कि रिहायशी क्षेत्र में ही गोदाम बना रखा था। ऐसे में विस्फोट होने पर रिढ़ाऊ गांव की स्थिति यहां पर भी बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
बगैर लाइसेंस के पटाखों को गोदाम में स्टोर किया गया था, जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया है। न्यायालय से पटाखों को नष्ट करने की मंजूरी ली जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-इंस्पेक्टर अंकित कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed