फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A bike rider selling clothes by roaming around died in an accident

Sonipat News: फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Fri, 18 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 18 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A bike rider selling clothes by roaming around died in an accident
सोनीपत के गांव रोहणा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवा - फोटो : संगठन
खरखौदा । गांव रोहणा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा सांपला की तरफ जाते समय हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला के गांव देवीदास-2 निवासी शमशाद (40) अपनी बाइक पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। वह वीरवार को सांपला की तरफ जा रहे थे। वह जब रोहणा गांव के मंदिर के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शमशाद की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के बारे में परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed