फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A big conspiracy against Mohanlal Baroli, government should investigate

Sonipat News: मोहनलाल बड़ौली के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र, जांच करवाए सरकार

Sun, 19 Jan 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A big conspiracy against Mohanlal Baroli, government should investigate
फोटो 18: सोनीपत के गोहाना रोड पर ककरोई चौक के पास स्थित ब्राह्मण भवन में बैठक करते अखिल ब्राह्म - फोटो : संवाद
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पर लगे दुष्कर्म के आरोप को अखिल ब्राह्मण समाज, सोनीपत ने राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि समाज के बड़े पद पर बैठे व्यक्ति पर इस तरह के आक्षेप लगाना बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को गोहाना रोड पर ककरोई चौक के पास स्थित ब्राह्मण भवन में अखिल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में सतपाल कौशिक, राजेंद्र गौतम, मुकेश शर्मा, नरेंद्र भारतीय ने कहा कि पिछले कुछ समय से बड़े ओहदे पर बैठे ब्राह्मण समाज के लोगों के खिलाफ जानबूझकर साजिश की जा रही हैं। जिससे समाज को नीचा दिखाया जा सके। ऐसे कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस मामले की गहराई से जांच करवाते हुए षड्यंत्र रचने वालों पर कार्रवाई की जाए। यहीं नहीं समाज के लोगों ने कहा कि षड्यंत्र किसी भी समाज के खिलाफ हो ब्राह्मण समाज हमेशा विरोध करेगा। वह सभी मोहनलाल बड़ौली के साथ खड़े हैं। वह सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और हमेशा साफ व स्वच्छ छवि के धनी रहे हैं। ऐसे व्यक्ति पर दुष्कर्म जैसे आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार षड्यंत्र रचने वालों पर कार्रवाई नहीं करेगी तो समाज के लोग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed