फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   9.28 lakh duped by luring people to invest in share market and earn money

Sonipat News: शेयर मार्केट में रुपये लगा कमाई का लालच देकर ठगे 9.28 लाख

Sat, 21 Feb 2026 07:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
9.28 lakh duped by luring people to invest in share market and earn money
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर गोकुल नगर के रहने वाले ऋषभ गुप्ता से ठगों ने 9.28 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर थाना साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ऋषभ गुप्ता ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने शेयर मार्केट में निशुल्क ट्रेडिंग सीखने का निमंत्रण दिया। साथ ही उसने बताया कि उसकी कंपनी रूद्रा शेयर निवेश कार्यक्रम चला रही है। उसमें 200 प्रतिशत तक का लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

उसे एक वाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ दिया गया। ऋषभ के अनुसार ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर उनको निवेश के लिए उकसाया गया। वह उनकी बातों में आ गया और 31 दिसंबर, 2025 से लेकर 29 जनवरी तक उनके बताए खातों में 9,28,610 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उसने रुपये निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकले। उन्होंने बताया कि रूद्र प्रो नाम से एप है जिसके जरिए उनसे ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed