{"_id":"5c895282bdec2214374a6ddf","slug":"91552503426-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों में बवाल रोकने को तालमेल बनाकर रखेंगे हरियाणा-यूपी के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों में बवाल रोकने को तालमेल बनाकर रखेंगे हरियाणा-यूपी के अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में बवाल रोकने को तालमेल बनाकर रखेंगे हरियाणा-यूपी के अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में किसी तरह के बवाल को रोकने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हरियाणा-यूपी के अधिकारियों व दिल्ली के पुलिस कर्मियों की तालमेल कमेटी की मीटिंग एथनिक इंडिया राई में हुई। जहां हरियाणा व यूपी के अधिकारियों ने फैसला लिया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली के सभी अधिकारी तालमेल के साथ काम करेंगे और चुनावों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
राई एथनिक इंडिया में अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग में सोनीपत के डीसी डॉ. शालीन, यूपी के बागपत के डीएम पवन कुमार, पानीपत की डीसी सुमेधा कटारिया, सोनीपत की एसपी प्रतीक्षा गोदारा, बागपत के एसपी शैलेश कुमार पांडेय, पानीपत के एसपी सुमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों व दिल्ली के अलीपुर थाने के पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। वहां डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि बागपत में पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव हैं और हरियाणा में छठे चरण में 12 मई को चुनाव होंगे। ऐसे में दोनों जगहों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपस में बेहतर सहयोग कर सकेंगे। कहा कि हरियाणा के सोनीपत, बापौली, समालखा, गन्नौर, मुरथल, राई व कुंडली थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं।
इस बैठक में सोनीपत के एएसपी अर्पित जैन, एसडीएम विजय सिंह, एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र पाल, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, एसडीएम समालखा कुशल कटारिया, डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय सोनीपत जितेंद्र कुमार, डीएसपी गन्नौर संदीप कुमार, डीएसपी कानून व्यवस्था वीरेंद्र सिंह, डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत, निर्वाचन तहसीलदार सरला कौशिक, एसडीएम बागपत राजपाल सिंह, एसडीएम बडौत गुलशन कुमार, एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग, सीओ चुनाव बागपत दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोनीपत के 50 पोलिंग स्टेशन बागपक और 40 दिल्ली की सीमा से सटे
सोनीपत के 50 पोलिंग स्टेशन बागपत और 40 पोलिंग स्टेशन दिल्ली की सीमा से सटे हुए हैं। ऐसे में इन पोलिंग स्टेशनों पर ज्यादा निगरानी रखे जाने की जरूरत है। इसके लिए पानीपत व सोनीपत के अधिकारी बागपत व शामली जिलों के अधिकारियों के साथ संयुक्त नियंत्रण कक्ष बनाकर तालमेल रखेंगे और अधिकारियों से लगातार बातचीत करते रहेंगे।
बागपत के डीएम पवन कुमार ने कहा कि सोनीपत, पानीपत व बागपत की पृष्ठभूमि एक जैसी हैं। इन जगहों पर रहने वाले काफी लोगों की आपस में रिश्तेदारियां हैं और लोगों का एक-दूसरे के यहां आना जाना रहता है। इसलिए चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखना जरूरी है और दोनों तरफ से सूचनाएं बेहतर ढंग से मिलने के साथ ही संयुक्त कार्रवाई करके किसी भी अपराध या अव्यवस्था को तुरंत रोका जा सकता है।
पानीपत के 12 गांव यूपी की सीमा से सटे
पानीपत की डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि पानीपत जिले के 12 गांव यूपी की सीमा से सटे हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए बागपत व शामली के अधिकारियों से बेहतर तालमेल रखा जाएगा। सोनीपत की एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि सभी पुलिस पीओ की सूची यूपी के अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिससे उनके बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इसके साथ ही यमुना में पानी कम होने के कारण शराब व अवैध हथियारों की तस्करी रोकने को खादर में सभी नाकों को मजबूत किया जाएगा और यहां दोनों जिलों के अधिकारियों की संयुक्त रूप से गश्त की जाएगी।
यमुना के दोनों पुलों पर बैरियर लगाकर शुरू होगी चेकिंग
बागपत के एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि दोनों प्रदेशों के बीच में पानीपत के सनौली व सोनीपत के गढ़मिर्कपुर में यमुना पर दो पुल हैं। यहां पर बैरियर लगाकार लगातार चेकिंग कराई जाएगी। अवैध शराब की तस्करी रोकने को इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीएसपी व एसएचओ एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर आपस में बातचीत करते रहने के लिए कहा गया। पानीपत के एसपी सुमित कुमार ने कहा कि अवैध हथियारों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। गन हाऊसों पर निगरानी रखी जाएगी और उनका पूरा रिकार्ड रखा जाएगा। इसके साथ ही दीमापुर नागालैंड से बने हथियारों के लाइसेंस की भी चेकिंग करवाई जाए।