{"_id":"5c2285babdec2257057f2d79","slug":"91545766330-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल टेबल टेनिस के जूनियर गल्र्स में पश्चिम बंगाल ने गुजरात व हिमाचल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल टेबल टेनिस के जूनियर गल्र्स में पश्चिम बंगाल ने गुजरात व हिमाचल को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेबल टेनिस के जूनियर गर्ल्स में पश्चिम बंगाल ने गुजरात व हिमाचल को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। खेवड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुरू हुई नेशनल जूनियर व यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। जहां पहले दिन पश्चिम बंगाल की जूनियर गर्ल्स टीम ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश को हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रेमचंद वर्मा ने किया। जिसके बाद टेबल टेनिस के मुकाबले शुरू कराए गए। वहां पश्चिम बंगाल की जूनियर गर्ल्स ने पहले गुजरात को 3-1 से हराया और उसके बाद हिमाचल प्रदेश को 3-0 से हराया। तमिलनाडु की लड़कियों ने केरल को 3-0 से हराकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अपना दूसरा राउंड मैच असम से 1-3 से हारने के कारण खुद को परेशानी में डाल लिया। इनके अलावा महाराष्ट्र बी ने तेलंगाना को 3-1, हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 3-1 व कर्नाटक ने दिल्ली को 3-2 से हराया। वहीं जूनियर ब्वायज में पीएसपीबी एकेडमी, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र बी, उत्तरी बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र ए नेे अपनी पहली जीत दर्ज की। इसमें दूसरे दिन आखिरी दौर के मैच होंगे।