फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जाम से निपटने को शहर में आठ जगहों पर बनेंगे आटो व ई-रिक्शा स्टैंड

जाम से निपटने को शहर में आठ जगहों पर बनेंगे आटो व ई-रिक्शा स्टैंड

Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
जाम से निपटने को शहर में आठ जगहों पर बनेंगे आटो व ई-रिक्शा स्टैंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि जिले के साथ-साथ शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न करें। यह आम आदमी की जान की सुरक्षा को लेकर अति महत्वपूर्ण विषय है और सभी विभाग इसमें तालमेल के साथ काम करें। आम लोगों को जागरूक कर यातायात को नियंत्रित करने में मिलकर कदम उठाएं। वे मंगलवार शाम लघु सचिवालय में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधकिारियों को निर्देश दे रहे थे।
डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि शहर में आटो रिक्शा व ई-रिक्शा के बेतरतीब ढंग से खड़े होने से जाम की समस्या पैदा होती है। इसके लिए शहर में आठ स्थानों पर ई-रिक्शा व आटो रिक्शा स्टैंड बनाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से सबसे पहला स्टैंड बस अड्डे पर बनाया जाएगा। यहां पर सभी आटो व ई रिक्शा के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम बनाया जाएगा और प्रत्येक आटो अपने नंबर के मुताबिक ही वहां से निकलेगा। अगर कोई भी आटो इधर-उधर खड़ा होता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित स्टैंड पर नगर निगम, पुलिस व अन्य अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि कोई भी व्यक्ति इनके द्वारा की गई लापरवाही की सूचना तुरंत दे सके। बाकी स्थानों में रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, कालुपुर चुंगी, महाराणा प्रताप चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, कामी रोड नजदीक सब्जी मंडी, महलाना रोड पर भी इसी तरह के आटो-ई रिक्शा स्टैंड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


जीटी रोड मुरथल से अग्रसेन चौक तक दुर्घटना फ्री रोड बनाने के निर्देश
इसके साथ ही जीटी रोड मुरथल से महाराजा अग्रसेन चौक तक के रोड को दुर्घटना फ्री बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए यहां पर सभी जरूरी कार्य पूरे करने के लिए निर्देश जारी किए। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक की भीड़भाड़ कम करने के लिए नो पार्किंग जोन चिह्नित करने और इसके बाद इन्हें नो पार्किंग जोन घोषित करने के भी निर्देश दिए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सीवरेज की लेवलिंग भी की जाए। डीसी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि पुलिस के जो बैरियर हैं उन्हें रात को व धुंध के दौरान ज्यादा दृश्यता वाले बनाया जाए ताकि कोई हादसा न हो। इसके साथ ही अवैध रूप से पार्क किए हुए व कंडम वाहनों को रोड से हटाने के लिए भी निर्देश जारी किए। डीसी ने सड़क किनारे सभी प्रकार की बाधाएं, ट्रैफिक लाइट इत्यादि निर्धारित मानकों के अनुसार लगाने अथवा हटाने के बारे में निर्देश दिए। मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को रात के समय अधिक दृश्यता वाले बनाने बारे डीसी ने पीडब्लूडी व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से निपटने के लिए शहर में आठ जगहों पर बनेंगे आटो व ई-रिक्शा स्टैंड
-सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग, दिए निर्देश
फोटो 01- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते डीसी केएम पांडुरंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed