फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टोल प्लाजा कर्मियों की दबंगई, मासिक पास बनवाने वालों से गाली-गलौच

टोल प्लाजा कर्मियों की दबंगई, मासिक पास बनवाने वालों से गाली-गलौच

Tue, 24 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा कर्मियों की दबंगई, मासिक पास बनवाने वालों से गाली-गलौच
टोल प्लाजा कर्मियों ने मासिक पास बनवाने वालों से की गाली-गलौज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल हाईवे 1 पर भिगान चौक पर लगाए गए टोल प्लाजा पर भले ही 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों का मासिक पास केवल 245 रुपये में बनाने की सुविधा देने की बात स्पष्ट की गई हो, लेकिन संबंधित कंपनी पास बनाने में आनाकानी कर रही है। लाभार्थी वाहन मालिकों को यह बात कह कर पास बनाने से इनकार किया जा रहा कि टोल प्लाजा के दोनों साइड केवल 10-10 किमी के दायरे में रहने वालों के ही पास बनाए जाएंगे। इसका विरोध किए जाने पर कर्मियों द्वारा उनके साथ गाली-गलौच करने की बात सामने आ रही है। इस मासिक पास को लेकर ही सोमवार को टोल प्लाजा पर कई बार हंगामा हुआ, और वहां कर्मियों पर वाहन मालिकों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। इस तरह टोल प्लाजा के कर्मचारी मनमानी पर उतरे हुए है और इससे जिले के रहने वाले लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।

एनएचएआई की ओर से भिगान चौक पर लगाए गए टोल प्लाजा पर टोल के आसपास 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों के लिए टैक्स में छूट की गई है। ऐसे वाहन मालिकों का 245 रुपये का पास बनाया जा रहा है जो एक महीने के लिए मान्य होगा। यह पास भी स्काईलार्क कंपनी के कर्मचारी बना रहे हैं, जिसके पास टोल प्लाजा चलाने की जिम्मेदारी है। टोल से रोजाना निकलने वाले वाहन मालिक यह मासिक पास बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन वाहन मालिकों के साथ वहां अभद्रता की जा रही है तो उनके साथ गाली-गलौच तक हो रही है। वहां सोमवार को गन्नौर के रहने वाले सुरेश पहल भी मासिक पास बनवाने के लिए पहुंचे, क्योंकि वह दिल्ली में फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत है और वह रोजाना टोल प्लाजा से होकर ड्यूटी जाते हैं। सुरेश पहल का आरोप है कि जब वह मासिक पास बनवाने के लिए पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनका पास बनाने से इंकार कर दिया। उनसे कहा गया कि टोल प्लाजा के एक ओर 10 किमी और दूसरी ओर 10 किमी के दायरे में रहने वालों का मासिक पास बनाया जा रहा है। जब सुरेश पहल ने इसका विरोध किया तो उनको कागजी कार्रवाई के नए-नए नियम बता दिए। इसको लेकर टोल प्लाजा पर काफी देर तक हंगामा हुआ और उसके बाद भी सुरेश पहल का मासिक पास नहीं बनाया गया। सुरेश पहल के अलावा शहर में गोहाना रोड पर रहने वाले राहुल समेत कई अन्य लोगों के मासिक पास नहीं बनाए गए और उनको वापस लौटना पड़ा। इस तरह से टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की मनमानी चल रही है, और उससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed