{"_id":"596a63b34f1c1b44458b4891","slug":"91500144563-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए आमरण अनशन जारी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने व संत गोपालदास के समर्थन में गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष का आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन भी सुभाष चौक पर जारी रहा। उन्होंने एक सप्ताह में प्रशासन को उनकी मांग पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी दी गई है।
जिला अध्यक्ष सोनू आर्य ने कहा कि प्रदेश में गायों की बदहाल स्थिति किसी से छुपी नहीं हुई है। गोरचरान भूमि पर पंचायतों व अन्य लोगों ने कब्जे कर रखे हैं, जिससे गाय दर-दर भटक रही हैं। उन्होंने कहा कि संत गोपालदास गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर लगातार आंदोलन किए हुए है। उसके बावजूद सरकार उनकी बातों पर अमल नहीं कर रही है। इस कारण अब सोनीपत में आमरण अनशन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर उनकी एक सप्ताह में सुनवाई नहीं करेगा तो वे आत्मदाह कर लेंगे। इस मौके पर राहुल तुलसी, राम पाहुजा, सोनू झा, कपिल, कुलदीप मौजूद रहे।
एक सप्ताह में सुनवाई नहीं हुई तो कर लेंगे आत्मदाह