{"_id":"596a63b14f1c1bf7038b4759","slug":"91500144561-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने को खोले जा रहे थाने : मंत्री विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने को खोले जा रहे थाने : मंत्री विपुल गोयल
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
उद्योग एवं वाणिज्य तथा कौशल विकास मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद और पलवल में रोजगार मेले के सफल आयोजन के बाद सीएम मनोहरलाल ने सोनीपत में भी रोजगार मेले की अनुमति दी। दो दिवसीय मेले के दौरान निजी कंपनियों द्वारा 1500 से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी गई। वह शनिवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आईटीआई में दो दिवसीय रोजगार मेले के समापन समारोह में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इस तरह के मेलो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी देना है।
मंत्री विपुल गोयल ने जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवाल पर जवाब दिया कि प्रदेश सरकार नए थाने खोलने जा रही है। समय-समय पर पुलिस कर्मियों को नए वाहन दिए जा रहे हैं। सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था के प्रति गंभीर है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है कि किसने भाई भतीजावाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है। एसवाईएल मुद्दे पर राजनीति कर रही इनेलो पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ चुका है। एसवाईएल नहर बनकर ही रहेगी। कई लोग अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए ये सब कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए राज्य में कौशल विकास मिशन की स्थापना की है। प्रदेश को कौशल राज्य बनाना है, जिसके तहत पलवल में कौशल विकास विवि की स्थापना की गई है। इस दौरान युवाओं को अप्रेंटिस नियुक्ति पत्र तथा प्लेसमेंट प्रमाणपत्र भी सौंपे गए। सक्षम युवाओं को भी प्रमाणपत्र दिए गए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत उद्योगपतियों को भी चेक वितरित किए गए। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, डीसी केएम पांडुरंग, कविता चौधरी, नवीन मंगला, निशांत छौक्कर, निदेशक पंकज सिंह, कांता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
ग्राम पंचायत 10 एकड़ जमीन दे तो सरकार स्थापित करेगी उद्योग
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गांवों में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने नई योजना तैयार की है। इसके तहत अगर ग्राम पंचायत 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराती है तो सरकार वहां पर उद्योग स्थापित कराएगी। इसमें ग्रामीण युवाओं को नौकरी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। वह शनिवार को गांव जुआं के शनि मंदिर में अतुल्य लाइब्रेरी के शिलान्यास करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि गांव के लिए 33 केवी का सब स्टेशन मंजूर हो चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। गांव में आईटीआई खोलने की मांग पर उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग से फिजिबिलिटी रिपोर्ट ली जाएगी और आईटीआई स्थापित की जाएगी। अगर इसमें कोई अड़चन आती है तो गांव के राजकीय स्कूल में कौशल विकास के लिए विभिन्न कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही स्टेडियम में ओपन जिम और मरम्मत के लिए उन्होंने 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर जिला परिषद के वाईस चेयरमैन बिजेंद्र कुमार, शिव कुमार, सुनील कुमार, नरेंद्र, धर्मवीर पूर्व सरपंच, रोहताश छोक्कर, मा. वेदप्रकाश, पूर्व सरपंच जसबीर, अशोक छिक्कारा, सतपाल, आनंद भराड़ा आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने को खोले जा रहे थाने : मंत्री विपुल गोयल
प्रदेशभर में लगाए जाएंगे मेले, रोजगार मेले 1500 से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी
एसवाईएल बनकर रहेगी, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ चुका है, आईटीआई में रोजगार मेले के समापन पर पहुंचे मंत्री
मंत्री ने गांव जुआं में अतुल्य लाइब्रेरी के लिए रखी आधारशिला