फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विद्युत उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा, बिजली आपूर्ति बंद कराई, 24 गांवों की बती गुल

विद्युत उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा, बिजली आपूर्ति बंद कराई, 24 गांवों की बती गुल

Wed, 05 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा, बिजली आपूर्ति बंद कराई, 24 गांवों की बती गुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा (सोनीपत)।
शहरी तर्ज पर बिजली मुहैया करवाने की मांग को लेकर थाना कला के ग्रामीणों ने खरखौदा के सोनीपत मार्ग स्थित 132केवी पॉवर सब-स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों से जबरन बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी बिजली समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, वे पॉवर हाउस से क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं होने देंगे। करीब ढाई घंटे बाद एसडीएम राकेश कुमार व बिजली निगम गन्नौर एसडीओ आदर्श कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए पॉवर हाउस से बिजली सप्लाई शुरू कराई। पावर हाउस बंद होने से खरखौदा शहर सहित 24 गांवों की बिजली ढाई घंटे तक बाधित रही।
मंगलवार को काफी संख्या में थाना कला के ग्रामीण करीब बारह बजे खरखौदा के सोनीपत मार्ग स्थित 132 केवी पॉवर सब-स्टेशन पर पहुंचे और वहां पर तैनात कर्मचारियों से बिजली कटवा दी। कर्मचारियों ने मामले की सूचना प्रशासन को दे दी। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 15 वर्ष पहले गांव पंचायत ने 10 एकड़ जमीन को बिजली निगम को इस शर्त पर दिया था कि गांव को शहरी तर्ज पर बिजली मिलेगी। पॉवर हाउस का निर्माण को कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें शहरी तर्ज पर बिजली मुहैया आज तक नहीं कराई गई। आरोप लगाया कि गांव की बिजली से निगम ने एक फैक्टरी को भी कनेक्शन दे दिया है, जिसे ग्रामीणों ने कटाने की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने एसडीओ अमित गर्ग के तबादले की भी मांग की।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसडीएम राकेश कुमार व बिजली निगम गन्नौर एसडीओ आदर्श को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि बुधवार को एसई बिजली निगम को बुलाया जाएगा। वहीं, उन्होंने ग्रामीणों से उनकी जमीन पर बनाए गए पॉवर हाउस की फाइल लेकर आने को कहा ताकि उस दौरान पंचायत व निगम के बीच हुए करार के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही उन्होंने गांव की बिजली लाइन से फैक्टरी को दिए गए कनेक्शन की जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों की रही बिजली बाधित
बिजली सप्लाई बंद करवाने पर खरखौदा शहर सहित पाई, किडौली, सोहटी, गोपालपुर, पिपली, सैदपुर, रामपुर, कुंडल, जटौला, झिंझौली, मंडौरा, कंवाली, झरोठ, झरोठी, आनंदपुर, तुर्कपुर, सिसाना, सिलाना, गढ़ी सिसाना, फूलगढ़, मटिंडू व छिन्नौली की बिजली आपूर्ति ढाई घंटे बंद रही।

विद्युत उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा, बिजली आपूर्ति बंद कराई, 24 गांवों की बत्ती गुल
थाना कला के ग्रामीणों ने की शहरी तर्ज पर बिजली मुहैया कराने की मांग
एसडीएम के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद बहाल हुई बिजली सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed