फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   90 test reports will be available soon and at one place, IPHL will open in District Civil Hospital

Sonipat News: जल्दी और एक जगह मिलेगी 90 जांच रिपोर्ट, जिला नागरिक अस्पताल में खुलेगी आईपीएचएल

Thu, 13 Jun 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
90 test reports will be available soon and at one place, IPHL will open in District Civil Hospital
सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित जिला नगारिक अस्पताल
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में जल्द इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से 1.25 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। यह लैब मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी लैब की तरह कार्य करेगी। इसमें सभी तरह की बीमारियों से संबंधित खून और पेशाब की जांच की जा सकेगी। लैब के बनने से मरीजों को 90 प्रकार की बीमारियों से जुड़ी जांच रिपोर्ट जल्द मिल सकेंगी।
आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का संचालन कराएगा। इसमें संचारी व गैर संचारी रोगों से जुड़ी हर जांच कराने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसमें सभी लैब टेक्नीशियन एक ही जगह काम करेंगे। यह शुरू होने के बाद टीबी, मलेरिया, एड्स समेत अन्य पैथोलाॅजी में होने वाली जांचों के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

लैब में यह जांच उपलब्ध्स होंगी :
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, मलेरिया, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया, टीबी समेत सभी संचारी रोगों से जुड़ी जरूरी जांचें, कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, अल्जाइमर समेत अन्य सभी गैर संचारी रोगों के मरीजों की होने वाली महत्वपूर्ण जांचें होंगी। इससे मरीजों की हर प्रकार की जांच एक ही जगह करने के बाद उन्हें आसानी से रिपोर्ट मिल सकेगी। इसके बाद मरीज का इलाज जल्द शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है रोगियों को
जिला नागरिक अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया, थॉयराइड, सहित खून की जांच होती है। टीबी और एचआईवी की जांच अलग-अलग कक्षों में होती है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है। मरीज को एक ही स्थान पर जांच की सुविधा देने के मकसद से अस्पताल में ही आईपीएचएल की स्थापना की जाएगी। मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत इस लैब का संचालन होगा।
एमसीएच में स्थापित होगी इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब
जिला नागरिक अस्पताल के पीछे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर) का निर्माण किया जाएगा है। मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर में 100 बेड की व्यवस्था होगी। सात मंजिला बनने वाले मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना की जाएगी। एमसीएच के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द टेंडर लगाया जाएगा। लैब की स्थापना होने से मरीजों की सुविधा के लिए और सरकारी अस्पतालों के बाहर बढ़ती प्राइवेट पैथोलॉजी की कमाई और संख्या पर लगाम लगाई जा सकेगी।

वर्जन
जिला नागरिक अस्पताल में जल्द इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब खोली जाएगी। अस्पताल के पीछे खाली जमीन पर एमसीएच का निर्माण किया जाएगा। एमसीएच बनने के बाद उसमें इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का संचालन किया जाएगा। लैब के लिए एनएचएम की ओर से 1.25 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed