फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   90 acres of paddy crop submerged in rain, farmers upset

बारिश में 90 एकड़ धान की फसल जलमग्न, किसान परेशान

Tue, 02 Aug 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
90 acres of paddy crop submerged in rain, farmers upset
सोनीपत। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गांव जुआं में करीब 90 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। निकासी के प्रबंध दुरुस्त नहीं होने से सड़क से लेकर खेतों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। माइनर की सफाई न होने से सफाई व्यवस्था ठप है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि अगर माइनर की समय पर सफाई करा दी जाती तो आज यह स्थिति नहीं होती। किसानों ने खेतों में भरे पानी की निकासी का जल्द प्रबंध करने की मांग की है, ताकि धान की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

गांव जुआं निवासी सोमबीर, रोहताश, अजीत, पवन, बिजेंद्र, सतीश आदि ने बताया कि उनके गांव से शुरू होने वाले ड्रेन आसपास के गांवों में बारिश के कारण होने वाले जलभराव की निकासी का एक मात्र साधन है। शनिवार व रविवार को हुई बारिश से क्षेत्र में करीब 90 एकड़ धान की फसल पानी में डूब चुकी है। अगर जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं गई तो फसल बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय पर माइनर की सफाई करवाई जाती तो आज यह हालात नहीं होते। गांव जुआं स्थित ड्रेन नंबर-6 में गांव सलीमपुर ट्राली, मोई-माजरी, दुबेटा, नैना ततारपुर सहित अन्य गांवों का बारिश का पानी आता हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से हर साल ड्रेन की सफाई करवाने के दावे किए जाते हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। क्षेत्र में माइनर के टूटने व बारिश के कारण हालात बिगड़ गए।
विज्ञापन

वर्जन
गांव जुआं में बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने का मामला संज्ञान में आया है। सिंचाई विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों को पानी निकासी का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। शशि वंसुधरा, एसडीएम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed