फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   9 years of death in drowning in houdi

छोटे भाई के साथ ट्यूबवेल पर खेल रही 9 वर्षीय बच्ची की होदी में डूबने से मौत

Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
9 years of death in drowning in houdi
गन्नौर। गांव लड़सौली के खेतों में ट्यूबवेल पर अपने छोटे भाई के साथ खेल रही एक 9 वर्षीय बच्ची पैर फिसल के कारण हौदी में गिर गई। हौदी के पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बड़ी थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर जिले के गांव दमेड़ा का रहने वाला नीरज हाल में गांव लड़सौली में किराये के मकान में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। नीरज की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, जबकि उसकी 9 वर्षीय बेटी प्रिया व 7 वर्षीय बेटा रोहन नीरज के साथ ही रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार दोपहर को प्रिया व रोहन गांव के खेत में बने एक ट्यूबवेल की हौदी पर बैठकर खेल रहे थे। पैर फिसलने से प्रिया हौदी में गिर गई और पानी में डूब गई। जब काफी देर तक प्रिया हौदी से बाहर नहीं निकली तो रोहन भागकर मदद के लिए पड़ोस से लोगों को बुलाकर लाया। लोगों ने प्रिया को हौदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना बड़ी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed