फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   85 street vendors got registered in various schemes in the camp

Sonipat News: शिविर में 85 स्ट्रीट वेंडरों ने विभिन्न योजनाओं में कराया पंजीकरण

Tue, 05 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
85 street vendors got registered in various schemes in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र 3200 स्ट्रीट वेंडरों को आइ विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम कार्यालय में पहले दिन 85 स्ट्रीट वेंडर पहुंचे। सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का लाभ दिया गया। नगर निगम कार्यालय में शहरी परियोजना अधिकारी की ओर से शिविर लगाया गया था।
नगर निगम ने शहर में काम रहे सभी स्ट्रीट वेंडर का पंजीकरण करने के साथ-साथ उनको व उनके परिवार के सदस्यों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मुहैया करवाने के लिए निर्णय लिया है। जिन स्ट्रीट वेंडर ने 10 से 20 हजार रुपये तक का ऋण लिया है उन्हें समय पर चुकाया है, तो आठ योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरकार की इन योजनाओं में वन नेशन वन राशन, मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, श्रम योगी मानधन योजना समेत अन्य का लाभ लेकर स्ट्रीट वेंडर भी अपना व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 9 मार्च तक यह शिविर लगाया गया। शहरी परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों को अपने परिवार पहचान पत्र, पंजीकृत मोबाइल नंबर व आधार कार्ड लेकर शिविर का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed