{"_id":"6102f0378ebc3e585832f851","slug":"84-mm-of-rain-fell-in-gohana-on-the-second-day-crops-submerged-sonipat-news-rtk619367385","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना में दूसरे दिन हुई 84 एमएम बारिश, फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में दूसरे दिन हुई 84 एमएम बारिश, फसलें डूबीं
विज्ञापन
शहर में हुई बारिश के चलते महमूदपुर रोड पर भरा पानी।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण कुछ गांवों के खेतों में जलभराव हो गया है। वीरवार दोपहर बाद हुई 84 एमएम बारिश ने किसानों की और चिंता बढ़ा दी है। इससे किसानों को फसलों में नुकसान की आशंका बनी हुई है। वहीं बुधवार को 45 एमएम बारिश हुई थी। एसडीएम प्रदीप कुमार ने वीरवार को गांवों में जाकर खेतों का जायजा लिया और किसानों को पानी निकलवाने का भी आश्वासन दिया, ताकि उनकी फसलों में नुकसान न हो। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वीरवार को भी दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक 84 एमएम बारिश हुई। इससे जहां शहर में महमूदपुर रोड, जींद रोड, सोनीपत रोड, सिविल रोड, कॉलेज मोड़ समेत मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं कई गांवों के खेतों में पानी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में एसडीएम प्रदीप कुमार ने बरसाती पानी की निकासी को लेकर गांव रिंढाना, धनाना, कथूरा, छपरा, बनवासा और गोहाना शहर का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह पानी निकलवाने को लेकर कार्य करें। अगर पानी को निकलवाते समय किसी भी समय कोई भी दिक्कत आती है तो संबंधित अधिकारी सीधे उनसे बात करें, ताकि उस समस्या को तुरंत दूर किया जा सके और पानी निकासी के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हों।
पानी निकासी के लिए ग्रामीणों से मांगा सहयोग
एसडीएम प्रदीप कुमार के अनुसार ड्रेन का कुछ हिस्सा रोहतक जिले में आता है। ऐसे में उन्होंने फोन पर रोहतक जिले के सिंचाई विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पानी की निकासी के लिए सभी पुख्ता प्रबंध करें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने किसानों से कहा किउनकी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा पानी निकासी को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन के पास उचित संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि अगर पानी की निकासी के समय कर्मचारियों को उनसे किसी भी सहायता की जरूरत हो तो वह उनका सहयोग अवश्य करें। यहां उनके साथ सिंचाई विभाग के एसडीओ सुरेंद्र, रजीत मलिक और नप ईओ राजेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
ई-गिरादावरी का सही डाटा कराएं अपलोड
एसडीएम प्रदीप कुमार ने गांवों का दौरा करने के बाद लघु सचिवालय में ई-गिरदावरी को लेकर कृषि विभाग, मार्केट कमेटी और राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ई-गिरदावरी का कार्य निश्चित समय पर करें। सभी अधिकारी तालमेल बनाकर अपने क्षेत्र के सभी गांव व किला नंबर का दौरा करें। इसके अलावा शत-प्रतिशत सही डाटा को पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। ई-गिरदावरी के कार्य में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार, कृषि विभाग से एसडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा, कानूगो रणबीर, धर्मबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

खेत में भरे पानी का जायजा लेने के दौरान किसानों से बातचीत करते एसडीएम प्रदीप कुमार।- फोटो : Sonipat