{"_id":"640a271e5b036e67aa0ca014","slug":"82-injured-in-fights-on-holi-sonipat-news-c-17-1-89054-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुल्हेंडी पर लड़ाई-झगड़े में 82 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुल्हेंडी पर लड़ाई-झगड़े में 82 घायल
Fri, 10 Mar 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- दुल्हेंडी पर हुए झगड़े में घायल लोग अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे हुए। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। होली (दुल्हेंडी) पर लोगों ने जमकर हुड़दंग किया। इस दौरान शहर के साथ ही कई गांवों के लोग भी आपस में भिड़ गए। अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में घायल 71 लोग सामान्य अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे। लाल दरवाजा में एक घर पर जमकर ईंटें बरसाई गईं, तो खुर्मपुर में खूब लाठी-डंडे चले। दोनों मामलों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
वीडियों में दिखाई दे रहा है कि लाल दरवाजा की गली में खड़े 10-12 युवक एक घर पर जमकर ईंट बरसा रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं खुर्मपुर में भी दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। होली के दिन हुए झगड़ों में घायल होकर कई अन्य लोग अस्पताल में पहुंचे। जिसमें कबीरपुर का बलविंदर, सिक्का कॉलोनी निवासी लाली व हरिकिशन, पटेल नगर का वंश, अमन व राजू, तारानगर का अनिल, बहालगढ़ निवासी राजेंद्र, अमन, कबीरपुर का विकास, शक्ति विहार निवासी विपिन, कालूपुर निवासी सूरज, सोनीपत निवासी सूरज, कालूपुर का साहिल, फाजिलपुर निवासी राकेश, थरिया निवासी बबली, शास्त्री कॉलोनी राकेश, सोनीपत का नितिन व गुलाब, खुर्मपुर का अजय, आर्य नगर का सूरज, देवडू का इकबाल, दहिया कॉलोनी निवासी सोनू, रामपुर निवासी वीर सिंह, चेतन, विक्की, खुर्मपुर निवासी संदीप, सोनीपत का सुनील, लख्मीचंद, बिल्टी चंद, रवि, विजेंद्र, कुशेश्वर, भठगांव का सचिन, सोनीपत का दीपक, पूनम, बाबा कॉलोनी का रामकिशन, सुदेश, सोनीपत की शीला देवी, सुमित, लाल दरवाजा निवासी शशि, सोनीपत का अजय, बस स्टैंड के पास का रहने वाला सुनील व कुसुम, लाल दरवाजा का नरेश कुमार, बृजमोहन, भैरा बांकीपुर का प्रमोद, किरण पाल मेहरा, सोनीपत का धर्मजीत, राजेश सोनीपत, रूपत, आनंद, मनजीत, सावित्री, नीलम, ज भगवान, जगबीर, संदीप, रानी, सुनील, ककरोई रोड का बनारसी, पिंकी, रिंकी, राजीव कॉलोनी का शालीन, स्वरूप, भैंसवाल की गीता, सोनीपत सोनू, संदीप, हरसाना अविंत, विजय नगर का सोनू शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -
होली खेलने से मना किया तो युवक को पीटा
गोहाना। गांव कथूरा में होली खेलने से मना करने पर तीन लोगों ने गांव के दीपक को मारपीट कर घायल कर दिया। दीपक ने बताया कि वह जेसीबी ऑपरेटर हैं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गांव का अशोक, रौनक और मोहित उनके पास आए। उन्होंने उस पर होली खेलने का दबाव बनाया। उनके मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया और उपचार के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अलग-अलग झगड़ों में 11 घायल
गोहाना खंड में दुल्हेंडी पर्व पर अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में 11 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में गांव नगर निवासी शकुंतला, कथूरा निवासी अशोक, गढ़ी सराय निवासी ज्योति व शालू, महमदपुर से साहिल व विशाल, मातंड से विरेंद्र व विकास, गांधी नगर से संजय व कमलेश और शामड़ी से राहुल शामिल हैं। अलग-अलग मामलों में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।