फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 करोड़ का भैंसा रुस्तम तो 22 लाख की घोड़ी रानी

11 करोड़ का भैंसा रुस्तम तो 22 लाख की घोड़ी रानी

Sat, 16 Feb 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
11 करोड़ का भैंसा रुस्तम तो 22 लाख की घोड़ी रानी
11 करोड़ का भैंसा रुस्तम तो 22 लाख की घोड़ी रानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। एग्री लीडरशिप समिट में किसानों को खेती की नई तकनीक बताकर केवल जागरूक ही नहीं किया जा रहा है, बल्कि वहां लगी प्रदर्शनी में पशु भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहां 11 करोड़ रुपये की कीमत का भैंसा रुस्तम देखने हर कोई पहुंच रहा है तो 22 लाख रुपये की कीमत की घोड़ी रानी भी किसान देखने जाते हैं। वहां प्रदर्शनी में आए भैंसा, गाय, भैंस, घोड़ी व सांड़ हर साल 1 से 15 लाख रुपये तक कमाई करते हैं।

जींद के गतौली गांव के रहने वाले दलेल सिंह का मुर्रा ए प्लस नस्ल का भैंसा रुस्तम सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना है, जिसने अपने मालिक के घर पुरस्कार की लाइन लगाई हुई है। वह जहां भी जाता है, वहां से चैंपियन बनकर आता है और उसके सहारे दलेल सिंह हर साल लगभग एक करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। दलेल सिंह का दावा है कि उसके 11 करोड़ रुपये लग चुके हैं, लेकिन वह उसे बेचना नहीं चाहते हैं। उसके खाने पर वह हर माह पचास हजार रुपये तक खर्च करते हैं, क्योंकि वह दूध, चना, गेहूं, सोयाबीन, गन्ना, गाजर, सेब आदि खाता है। वहां प्रदर्शनी में सोनीपत की घोड़ी रानी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। घोड़ी रानी के मालिक सोनीपत के रहने वाले मोनार्क भारद्वाज ने बताया कि रानी पिछले चार सालों से चैंपियन का खिताब अपने नाम कर रही है और उससे करीब दो लाख रुपये की आय साल में होती है। गन्नौर के गुमड़ गांव के अजय पहल का विराट नाम का भैंसा सालाना 15 लाख रुपये तक की कमाई कर रहा है। गोहाना के सैनीपुरा के रहने वाले विरेंद्र सिंह का सरताज केवल चार साल में 12 लाख रुपये सालाना तक कमाई कर रहा है। गोहाना के दलबीर का पांच वर्षीय कमांडो भैंसा भी सालाना छह लाख रुपये की कमाई कर रहा है। इस तरह कमाई के मामले में सांड़ भी कम नहीं है। पानीपत के नरेंद्र सिंह का रामा सांड़ सालाना 10 लाख रुपये तक की कमाई कर रहा है। इनके अलावा भी वहां काफी पशु आए हुए हैं जो खूब कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed