फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   निगम बना रहा था रेलवे की जमीन पर शौचालय, दोनों विभागों के अफसरों में खींचतान

निगम बना रहा था रेलवे की जमीन पर शौचालय, दोनों विभागों के अफसरों में खींचतान

Mon, 21 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
निगम बना रहा था रेलवे की जमीन पर शौचालय, दोनों विभागों के अफसरों में खींचतान
नगर निगम बनवा रहा था शौचालय, रेलवे अफसरों ने निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नगर निगम के अधिकारी स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाने में लगे हुए हैं। इसमें इतनी तेजी दिखाई जा रही है कि जिस विभाग की जमीन पर शौचालय बनाए जा रहे हैं, उससे अनुमति मिले बिना ही काम शुरू कर दिया जा रहा है। इस तरह बिना अनुमति के सारंग रोड पर रेलवे की जमीन पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। रेलवे के अफसरों ने पता लगते ही शौचालय निर्माण तुरंत रुकवा दिया। अफसरों का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारियों की ओर से अनुमति नहीं दी जाती, रेलवे की जमीन पर निर्माण कार्य नहीं हो सकता।
सारंग रोड पर रेलवे की जमीन पर एक करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम की ओर से पार्क का निर्माण किया गया। पार्क के आसपास रहने वाले लोगों व पार्क में आने वाले लोगों ने शौचालय नहीं होने पर एतराज जताया। इसके बाद नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों की समस्या को देखते हुए करीब 8 लाख रुपये की लागत से पार्क में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। लेकिन इसके लिए रेलवे के अफसरों से शौचालय के निर्माण के लिए मंजूरी तक नहीं ली गई। पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन रेलवे के अफसरों ने निर्माण कार्य करने से मना कर दिया और निर्माणाधीन शौचालय के गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

2016 में शौचालय के निर्माण के लिए लिखा था पत्र
लोगों की समस्या को देखते हुए नगर नगम के अधिकारियों ने वर्ष 2016 में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने को रेलवे के अफसरों को पत्र लिखा था। इसके बाद एडीआरएम को दो बार स्मरण पत्र भी लिखा, लेकिन उनकी ओर से निगम को पत्र का जवाब तक नहीं मिला। शौचालय की अनुमति नहीं मिलने पर नगर निगम ने पार्क के पास खुद ही शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब रेलवे के अफसरों को पता लगा तो रेलवे ने शौचालय का निर्माण करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनसुविधा के लिए किसी भी स्थान पर शौचालय का निर्माण किया जा सकता है। केंद्र सरकार की ओर से मिले बजट में से 8 लाख रुपये की लागत से सारंग रोड पर शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने यहां पर निर्माण करने से मना कर दिया है। निगम की ओर से पहले ही रेलवे को अनुमति के लिए पत्र लिखा हुआ है। राधेश्याम शर्मा, एक्सईएन नगर निगम

---
अनुमति लिए बिना रेलवे की जमीन पर निर्माण कार्य करना गलत है। उच्च अधिकारियों से मिले आदेश के बाद निगम की ओर से रेलवे की जमीन पर किए जा रहे शौचालय के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। ओपी नागपाल, एसएसई, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed