फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हुल्लाहेड़ी में बनेगा गोवर्धन प्लांट, घरों में पाइप से पहुंचेगी गैस

हुल्लाहेड़ी में बनेगा गोवर्धन प्लांट, घरों में पाइप से पहुंचेगी गैस

Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हुल्लाहेड़ी में बनेगा गोवर्धन प्लांट, घरों में पाइप से पहुंचेगी गैस
हुल्लाहेड़ी में बनेगा गोवर्धन प्लांट, घरों में पाइप से पहुंचेगी गैस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव हुल्लाहेड़ी के ग्रामीणों को पशुओं के गोबर को नालियों में बहाने से गंदगी नहीं झेलनी पड़ेगी। वहां पंचायत विभाग स्वच्छ भारत मिशन के तहत करनाल के कुंजपुरा की तर्ज पर गोवर्धन प्लांट लगाएगा। इसके लिए विभाग ने सर्वे शुरू करा दिया है और इसके लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा जा रहा है। ग्रामीणों को गोबर देने के बदले प्लांट में तैयार होने वाली गोबर गैस व खाद में छूट देने का प्लान तैयार किया गया है।
पशुओं के गोबर से गोबर गैस बनाने की प्रक्रिया काफी समय से चली आ रही है। लेकिन अब पंचायत विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोवर्धन योजना के तहत जिले में प्लांट लगाने की योजना बनाई है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के एक-एक गांव में करनाल के कुंजपुरा की तर्ज पर गोवर्धन प्लांट लगाया जाएगा। इस योजना में सोनीपत ब्लाक के हुल्लाहेड़ी गांव का चयन किया गया है, जहां पंचायत विभाग ने गोवर्धन प्लांट लगाने के लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है। इसके तहत ग्रामीणों के सहयोग से प्लांट लगाया जाएगा। गोबर गैस पाइप लाइन के माध्यम से ग्रामीणों के घरों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

---
प्लांट लगाने में सक्षम ग्रामीणों का होगा चयन
हुल्लाहेड़ी गांव में गोवर्धन प्लांट के लिए सर्वे करने वाली टीम ऐसे ग्रामीणों को भी चिन्हित करेगी जो छोटा प्लांट लगाने मेें स्वयं सक्षम हों। ऐसे ग्रामीणों को योजना की जानकारी देकर सरकार की ओर से मदद कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अधिक पशु रखने वाले ग्रामीण खुद का प्लांट लगाकर गोबर गैस व खाद तैयार कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हुल्लाहेड़ी में गोवर्धन प्लांट बनाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। प्लांट तैयार होने से ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। पशुओं के गोबर को प्रयोग मेें लाकर गैस व खाद तैयार किया जाएगा। प्लांट तैयार करने में ग्रामीणों का सहयोग मांगा जा रहा है।
- नरेंद्र धनखड़, डीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed