फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एजुकेशन सिटी में 136 करोड़ तक रखी प्लाट की कीमत, एक महीने में एक ही बिक सका

एजुकेशन सिटी में 136 करोड़ तक रखी प्लाट की कीमत, एक महीने में एक ही बिक सका

Thu, 05 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
एजुकेशन सिटी में 136 करोड़ तक रखी प्लाट की कीमत, एक महीने में एक ही बिक सका
ऐजुकेशन सिटी पर ऊंची कीमत का ग्रहण
विज्ञापन


एजुकेशन सिटी में प्लॉट की कीमत 136 करोड़, महीने में एक ही बिका

-राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में 10 प्लॉटों के लिए रखा गया था 7 से 136 करोड़ का बेस प्राइज
-अगस्त से सितंबर तक कराया गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, अशोका यूनिवर्सिटी ने कराया रजिस्ट्रेशन
-इस तरह एजुकेशन सिटी में प्लॉट नहीं लेना चाहती है शिक्षण संस्थाएं, हुडा की बढ़ रही टेंशन

फोटो 31: राजीव गांधी एजुकेशन सिटी

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में जहां प्लाट खरीदने वाले नहीं मिल रहे है और पहले प्लाट लेने वाले भी उनको सरेंडर करके हुडा की टेंशन बढ़ा रहे हैं। ऐसे हालात में हुडा को प्लाट की कीमत 136 करोड़ रुपये तक मांगना भारी पड़ गया है। क्योंकि राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में एक महीने के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में केवल एक ही प्लॉट बिका है। जबकि हुडा ने वहां के 10 प्लाटों को बेचने के लिए बेस प्राइज तैयार किया था और वह बेस प्राइज 7 से 136 करोड़ रुपये तक रखा गया था। एजुकेशन सिटी में प्लाट बेचने के लिए हुडा ने खूब सब्जबाग भी दिखाए थे और लॉ यूनिवर्सिटी का काम तेजी से चलने की बात कही थी, जबकि वहां यूनिवर्सिटी का काम पिछले कई महीने से बंद पड़ा हुआ है। इसके बावजूद भी वहां प्लॉट खरीदने के लिए शिक्षण संस्थाएं आगे नहीं आई और केवल अशोका यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन कराया।
पूर्व की कांग्रेस सरकार में एजुकेशन सिटी के लिए पतला, सेवली, असावरपुर, बढ़खालसा समेत अन्य कई गांवों की 2300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में शुरूआत में कई शिक्षण संस्थानों के लिए प्लाट खरीदे गए। लेकिन हुडा ने वहां के विकास की फाइल को जिस तरह दबा दिया, उसी तरह लोगों ने सुविधाएं नहीं होने की बात कहते हुए प्लाट सरेंडर करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

वहां हिंदू शिक्षण संस्था, दिल्ली की संस्था समेत कई ने अपने प्लाट सरेंडर किए। वहीं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का काम शुरूआत में तेजी से शुरू किया गया, लेकिन अब पिछले कई महीने से काम बंद पड़ा हुआ है। सरकार से पैसा नहीं मिलने के कारण ठेकेदार व मजदूर वहां से भाग गए हैं। इतना कुछ होने के बावजूद भी हुडा पुराने रुके हुए कामों को शुरू नहीं करा रहा है और वहां नए प्लाट बेचने के लिए ऑनलाइन बोली शुरू कर दी गई थी। यह ऑनलाइन बोली अगस्त में शुरू हुई थी और यह प्रक्रिया 15 सितंबर तक चली, लेकिन उसके बाद भी वहां केवल एक ही शिक्षण संस्थान अशोका यूनिवर्सिटी ने प्लाट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 29 अगस्त था समय, 15 सितंबर करने के बाद भी फायदा नहीं
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में शिक्षण संस्थानों के लिए प्लॉट की ऑनलाइन बोली लगाने की शुरूआत अगस्त के शुरू में हुई थी। यह प्रक्रिया 29 अगस्त तक चलनी थी, लेकिन डेरामुखी प्रकरण के कारण इंटरनेट सेवाएं कई दिनों तक बाधित रही। उसको देखते हुए ही एजुकेशन सिटी में प्लॉट बुक कराने की अवधि को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया था। इस तरह तारीख भी बढ़ाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ और राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में लोगों ने रूचि नहीं दिखाई।

100 करोड़ से ज्यादा के काम रुके पड़े
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में सरकार ने शुरूआत में काफी तेजी से काम शुरू कराया था, लेकिन अब उन कामों को अधूरा कराकर रुकवा दिया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वहां के लिए बजट नहीं दिया जा रहा है। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में फायर ब्रिगेड स्टेशन, पुलिस स्टेशन, सब स्टेशन, सीवरेज व वाटर पाइप लाइन आदि का काम रुक गया है। वहां काम करने वाले ठेकेदार भी कुछ समय तक अपनी जेब से रुपया खर्च करके वापस चले गए हैं।

वर्जन
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में प्लाट बेचने के लिए ऑनलाइन बोली लगवाई गई थी। वहां प्लॉट बिकने पर आने वाला रुपया विकास कार्य में खर्च किया जाना है। वहां पहले तीन रजिस्ट्रेशन होने की बात कही जा रही थी, क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया मुख्यालय से होती है। अब वहां एक रजिस्ट्रेशन होने की बात कही जा रही है। यह हो सकता है कि पहले रजिस्ट्रेशन करके किसी ने कैंसिल करा दिया हो।
विकास ढांडा, एस्टेट ऑफिसर हुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed