{"_id":"59a861e94f1c1bed278b4acb","slug":"81504207337-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजादपुर में युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहजादपुर में युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी काबू
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजादपुर में युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत।
गांव सहजादपुर में युवक की हत्या व व्यक्ति पर किए गए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भूर्री निवासी दीपक व चिरस्मी निवासी नवीन है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी गांव राजपुर निवासी मोहन को पहले की काबू कर चुकी है। आरोपियों ने स्मैक नहीं दिए जाने की रंजिश में मादक पदार्थ तस्कर पर हमला किया था और बीच बचाव को आए युवक की हत्या कर दी थी।
गांव सहजादपुर निवासी सतपाल (49) ने 27 अगस्त को सदर थाने में शिकायत दी थी कि वह 26 अगस्त की रात को पंचायत भवन में बैठा था। उसके साथ गांव का ही रामफूल व दीपक (22) भी थे। इसी दौरान गांव राजपुर निवासी मोहन अपने पांच साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर आया था और मारपीट शुरू कर दी थी। हमलावरों ने सतपाल के हाथ पर गोली मारी थी। उसे बचाने आए दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मोहन को काबू कर लिया था। उसने बताया था कि वह सतपाल से स्मैक लेकर जाता था। दो सप्ताह पहले उसने स्मैक देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए विशेष शस्त्र निरोधक टीम प्रभारी श्रीनिवास व एएसआई आजाद सिंह ने दो आरोपियों दीपक व नवीन को भी काबू कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
वर्जन
युवक को गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो अन्य आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे हथियार बरामद किए जा सके। अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
श्रीनिवास, प्रभारी, विशेष शस्त्र निरोधक टीम।