फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   80 operations stuck in private hospitals in two days, patients upset

Sonipat News: निजी अस्पतालों में दो दिन में 80 ऑपरेशन अटके, मरीज परेशान

Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
80 operations stuck in private hospitals in two days, patients upset
सोनीपत। आयुष्मान भारत योजना के पैनल पर 44 निजी अस्पतालों में पात्र मरीजों का मुफ्त उपचार करना बंद कर दिया है। निजी अस्पताल में रोजाना आयुष्मान के पात्र मरीजों के करीब 40 ऑपरेशन होते थे, दो दिन में करीब 80 ऑपरेशन बाधित हो गए हैं। निजी अस्पताल में आने वाले पात्र मरीज बिना उपचार कराए वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला प्रधान डाॅ. अनुपमा अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने काफी समय से निजी अस्पतालों को 500 करोड़ रुपये बकाया राशि नहीं दी है। इसकी वजह से निजी अस्पताल के संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना व चिरायु योजना के पात्र मरीजों को मुफ्त में उपचार देने से मना किया है।
विज्ञापन

अब आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों को निजी अस्पतालों में उपचार नहीं मिल सकेगा। जिला नागरिक अस्पताल में स्थायी सर्जन नहीं है। विभाग ने निजी चिकित्सक को हायर कर रखा है। निजी चिकित्सक डॉ. मनित जिला अस्पताल में शाम के समय दो घंटे ओपीडी लगातीं हैं। उनके पास ओपीडी इतनी है कि ऑपरेशन कम हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed