{"_id":"68a21ff07396058bce03f8a4","slug":"80-houses-surrounded-by-water-due-to-overflowing-of-ponds-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140833-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तालाबों के ओवरफ्लो होने से पानी से घिरे 80 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तालाबों के ओवरफ्लो होने से पानी से घिरे 80 घर
Mon, 18 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत के गांव भटगांव डूंगरान में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गली में भरा पानी। स्रोत:
- फोटो : परियर क्षेत्र में नाव से आवागमन करते लोग। संवाद
सोनीपत। प्रशासन की अनदेखी के चलते गांव भटगांव डूंगरान में गलियों में पानी भरने के कारण 80 घरों के लोग कैद होकर रह गए हैं। बारिश के दौरान गांव के तीनों तालाब ओवरफ्लो होने की वजह से यह समस्या बनी हुई है।
गलियों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पानी घरों के दरवाजों को छूने लगा है।
ग्रामीण अशोक दहिया, सतपाल, संदीप दहिया, प्रदीप, बाला ने बताया कि गली में पानी भरने से उनका जीना दूभर हो गया है। घरों से बाहर निकलने तक का रास्ता नहीं बचा है। घर से बाहर निकलने पर चप्पल-जूता हाथ में लेकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
छोटे बच्चों का खेलना बंद हो गया है। बच्चों के साथ महिलाएं भी घरों में कैद होकर रह गई हैं। लोगों को मजबूरी में गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि दूषित पानी से दुर्गंध आती है जिससे जीना दूभर हो गया है।
उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं तो गली में पानी भरने से इनके बढ़ने का और अधिक खतरा बढ़ गया है। पानी भरने की वजह से दीवारों में सीलन आने लगी है। प्रशासन पानी निकासी की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
गांव भटगांव डूंगरान में पानी भरने की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर वहां ऐसा है तो संबंधित ग्राम सचिव को गांव में भेजकर पानी निकासी करवाई जाएगी। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
अंकुर कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी