फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   75 took the exam for 30 seats for admission to LLM course.

Sonipat News: एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 30 सीटों पर 75 ने दी परीक्षा

Sat, 06 Jul 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
75 took the exam for 30 seats for admission to LLM course.
सोनीपत के खानपुर कलां के बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में आयोजित एलएलएम प्रवेश परीक्षा के दौरान प
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित मास्टर ऑफ लाॅ (एलएलएम) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले 87 अभ्यर्थियों में से 75 ने प्रवेश परीक्षा दी। 30 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सुदेश ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप दहिया व निदेशक जनसंपर्क लेफ्टिनेंट कर्नल (डॉ.) अनिल बल्हारा भी उनके साथ रहे। डॉ. संदीप दहिया ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को घोषित किया जाएगा। मेरिट लिस्ट के डिस्प्ले की तिथि व एडमिशन काउंसिलिंग शेड्यूल सहित अन्य विस्तृत जानकारी महिला विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bpsmv.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed