फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   75 students will leave for Kurukshetra today, examination will be held on May 11.

Sonipat News: कुरुक्षेत्र के लिए आज रवाना होंगे 75 विद्यार्थी, 11 मई को होगी परीक्षा

Wed, 08 May 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 May 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
75 students will leave for Kurukshetra today, examination will be held on May 11.
सोनीपत। सुपर-100 लेवल-2 की 11 मई को होने वाली परीक्षा से पहले चयनित विद्यार्थियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले से चयनित 75 विद्यार्थी वीरवार सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे, जहां विकल्प फाउंडेशन में उन्हें 9 से 11 मई तक परीक्षा से संबंधित तैयारी करवाई जाएगी। इसके बाद 11 मई को ही सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी तक चली थी। इसके तहत जिले भर से 2179 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। 6 फरवरी को खंड स्तर पर हुई लेवल-1 की परीक्षा में 1575 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसका परिणाम 16 मार्च को जारी किया गया था। इसमें जिले के महज 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। इनमें मुंडलाना खंड के छात्र सिद्धार्थ स्वरूप ने 72.5 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया था। जिले का परीक्षा परिणाम महज 4.76 फीसदी रहा था। अब लेवल-2 की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। इस परीक्षा में सोनीपत जिले के 75 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का परिणाम बेहतर आ सके, इसके लिए चयनित मेधावियों को पहले तीन दिन कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना अभिभावकों की जिम्मेदारी
जिले के विद्यार्थियों की सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा चौथे बैच में 11 मई को होगी। इस बैच में सोनीपत के साथ ही पलवल, रोहतक, गुरुग्राम, फतेहाबाद जिले के 455 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान बैच के सभी विद्यार्थियों को ठहराव बारना प्रभु दयाल कॉलेज, कुरुक्षेत्र में किया गया है। कॉलेज परिसर तक विद्यार्थियों को पहुंचाने व परीक्षा के बाद वापस लेकर जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में कहां से कितने विद्यार्थी शामिल
जिला विद्यार्थी
फतेहाबाद 164
गुरुग्राम 130
सोनीपत 75
रोहतक 51
पलवल 35
कुल 455
आधार कार्ड व दो फोटो साथ रखना अनिवार्य
कॉलेज परिसर में 9 मई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश होगा। इसके बाद पंजीकरण नहीं हो पाएगा। अभिभावकों को परिसर में रुकने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि शाम 6 से 6.30 बजे तक प्रतिदिन बच्चों से मुलाकात कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने साथ अपना आधार कार्ड और दो रंगीन फोटो लाने अनिवार्य हैं। इसके साथ सुपर 100 लेवल 2 का एडमिट कार्ड भी साथ रखना होगा। विद्यार्थियों को अपने साथ कपड़े, साब़ुन, टूथपेस्ट, तौलिया व पैन, पेंसिल व कॉपी रखनी होगी।

वर्जन

सुपर-100 लेवल 2 की परीक्षा के लिए चयनित विद्यार्थी वीरवार सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। जहां 9 से 11 मई तक उन्हें कोचिंग दी जाएगी। 11 मई को परीक्षा होगी। विद्यार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था शिक्षा विभाग की तरफ से की जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed