फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7.18 lakhs were cheated by luring people to earn money by working for 20-30 minutes

Sonipat News: 20-30 मिनट काम कर रुपये कमाने का लालच देकर 7.18 लाख ठगे

Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
7.18 lakhs were cheated by luring people to earn money by working for 20-30 minutes
सोनीपत। गांव लाठ के युवक को रुपये कमाने का लालच देकर 7.18 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक को 20-30 मिनट काम कर रुपये कमाने का लालच दिया गया था। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी लाठ श्रवण ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास टेलीग्राम पर नायरा नाम की युवती का मैसेज आया था। उसने खुद को पंप गोल्ड कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार बताया और घर बैठे 20-30 मिनट काम कर रुपये कमाने का झांसा दिया था। उन्हें विश्वास में लेने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग दी और खाते में 922 रुपये भी भेजे। श्रवण को एक वेबसाइट पर रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उनसे अलग-अलग समय में 7.18 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपी अब भी साढ़े सात लाख रुपये मांग रहे है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed