{"_id":"5c76d505bdec2273a74d107c","slug":"71551291653-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रखी फायर स्टेशन की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रखी फायर स्टेशन की आधारशिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रखी फायर स्टेशन की आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। सांसद रमेश कौशिक ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन निर्माण के लिए आधारशिला रखी। औद्योगिक क्षेत्र में एक एकड़ भूमि में फायर स्टेशन का निर्माण कार्य केवल छह माह में पूरा करने का दावा किया जा रहा है और इसके निर्माण पर लगभग 168 लाख रुपये की लागत आएगी। जिसके बाद किसी तरह का हादसा होने पर तुरंत ही मदद मिल सकेगी और वहां ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकेगा।
सांसद रमेश कौशिक ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को बंसीलाल की सरकार में स्थापित किया गया था जो अब बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बन चुका है। यहां हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। ईएसआई की स्थापना का कार्य भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा। बैंक की मांग को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए औद्योगिक विकास जरूरी है। कहा कि गन्नौर में गुरुग्राम से भी ज्यादा बड़ी रेल कोच फैक्टरी स्थापित की जा रही है, जिसमें पहले चरण में 500 करोड़ रुपये बजट का आवंटन किया गया है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानीपत से दिल्ली के लिए रैपिड ट्रेन परियोजना स्वीकृत हो गई है, जिसपर कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा सांसद रमेश कौशिक ने उद्योगपतियों की अन्य मांगों को भी पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा, नवीन कौशिक, रामधन मलिक, एचएसआईआईडीसी के मुख्य समन्वयक सुनील शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, श्रवण झांब, अमित गोयल, हिमांशु धीमान, आरके राणा, ठेकेदार सुनील शर्मा, डीजीएम विकास गुप्ता, एसडीओ अश्विनी कौशिक आदि मौजूद रहे।