{"_id":"5c75913dbdec2273ad00cfa3","slug":"71551208765-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्र-लेखन प्रतियोगिता के लिए 25 मार्च तक आवेदन, 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्र-लेखन प्रतियोगिता के लिए 25 मार्च तक आवेदन, 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्र-लेखन प्रतियोगिता के लिए आवेदन 25 मार्च तक
-18 से 25 वर्ष आयु के युवा हो सकेंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के वह युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पत्र-लेखन प्रतियोगिता में वह युवक युवतियां भाग लेंगी, जिन्होंने विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है या पत्र लिखकर भेजने से पहले अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा लेते हैं। उन्होंने बताया कि यह पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित करते हुए लिखना है और पत्र में अपना मत प्रकट करना है कि मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के अलावा लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में मतदान करने का क्या महत्व है। इसके साथ-साथ पत्र में लिखने वाले का चुनाव में मतदान करने का संकल्प भी व्यक्त होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रतिभागी अपना पत्र पोस्टकार्ड पर लिखकर व उसके नीचे अपना नाम, पता, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम व संख्या, मतदाता सूची की भाग संख्या, मतदाता क्रमांक लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चंडीगढ़ भेजे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान के लिए दो विजेताओं को 11-11 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये दिए जाएंगे।