फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोहाना-जींद हाईवे के चौड़ीकरण का शुरू हुआ काम

गोहाना-जींद हाईवे के चौड़ीकरण का शुरू हुआ काम

Tue, 29 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
गोहाना-जींद हाईवे के चौड़ीकरण का शुरू हुआ काम
गोहाना-जींद हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। एनएचएआई ने गोहाना-जींद हाईवे को चौड़ा करने के लिए गांव बुटाना में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क के चौड़ीकरण पर 132 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका निर्माण कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूरा किया जाएगा।
सरकार की ओर से सोनीपत-गोहाना-जींद रोड को करीब ढाई साल पहले नेशनल हाईवे घोषित किया गया था। जिसके बाद गोहाना से सोनीपत के बीच के हिस्से का चौड़ीकरण करवाया जा चुका है। दूसरे चरण में एनएचएआइ की ओर से गोहाना-जींद के बीच चौड़ीकरण करने का काम करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जींद रोड पहले सात मीटर चौड़ा था, जिसे अब 10 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। गोहाना-जींद रोड पर जितने गांव आते हैं, वहां रोड करीब 12 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस रोड पर गांव बुटाना, नूरनखेड़ा, भंभेवा, लुदाना व पांडु पिंडारा लगते हैं, जिनके बस स्टैंड के आसपास चौड़ाई अधिक होगी। इसके लिए काम शुरू हो गया है और इसे अगले साल की शुरूआत तक पूरा करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जींद नेशनल हाइवे को चौड़ा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। मार्च, 2020 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इन दिनों मार्ग पर पुलिया बनाने का काम किया जा रहा था। तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। -आनंद दहिया, एरिया मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed