फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कोहरे का कहर : केजीपी पर टकराए 45 वाहन, 12 चोटिल, लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम

कोहरे का कहर : केजीपी पर टकराए 45 वाहन, 12 चोटिल, लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम

Sat, 19 Jan 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर : केजीपी पर टकराए 45 वाहन, 12 चोटिल, लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम
कोहरे की आफत: केजीपी पर टकराए 45 वाहन, 12 घायल, पांच किमी लंबा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। जिले में शुक्रवार सुबह छाया घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण केजीपी पर यमुना पुल के पास एक के बाद एक करीब 45 वाहन टकरा गए। जिससे हादसे में 12 लोगों को चोटें आईं। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने बागपत पुलिस की मदद से घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। इसके साथ ही वाहनों को केजीपी से हटाया गया। वाहनों के टकराने से करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।
कोहरे के चलते शुक्रवार को केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर यूपी-हरियाणा के बीच बने यमुना पुल के पास एक के बाद एक करीब 45 वाहन आपस में टकरा गए। यह हादसा एक स्वीफ्ट कार के ट्रक से टकराने के बाद हुआ और उसके बाद वाहनों के टकराने का सिलसिला शुरू हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण लगातार इस तरह वाहन आपस में टकराते चले गए। हादसे में कार, कैंटर व ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक कार सवार पिता-पुत्र व मां-बेटे को काफी चोट लगी। घायलों की पहचान दिल्ली के समयपुर बादली निवासी मोनू व उसके पिता विजयपाल और बीरमति व उसके बेटे वरुण के रूप में हुई है। उन्हें सोनीपत के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से परिजन उन्हें उपचार कराने के बाद अपने साथ ले गए। इनके अलावा भी लगभग आठ लोग इस हादसे में चोटिल हुए, लेकिन वह बिना उपचार कराए ही चले गए। हादसे की सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं यूपी के बागपत थाना प्रभारी भी टीम के साथ यमुना पुल पर पहुंचे। दोनों जिलों की पुलिस ने स्थानीय लोगों व वाहन सवारों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से सवारियों को निकाला। पुलिस ने पहले खुद वाहनों को धकेलकर मार्ग से हटाया। उसके बाद ज्यादा वाहन होने पर क्रेन मंगवाकर उनको हटाया गया। केजीपी पर हुए हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया था।
विज्ञापन

वर्जन
यमुना पुल के पास सुबह कोहरे के चलते काफी संख्या में वाहन आपस में टकरा गए थे। तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता दी गई। बागपत पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही वाहनों को सड़क से हटाया गया। क्रेन मंगवाकर वाहनों को हाईवे से हटाने के बाद जाम की स्थिति को दूर करने की कोशिश की। बाद में टोल को फ्री कराके वाहन निकलवाए गए, इसके बाद जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed