{"_id":"5c2d150fbdec2256cb724ace","slug":"71546458383-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 29 केंद्रों पर होगी एचटेट की परीक्षा, अर्द्धसैनिक बल के जवान भी होंगे तैनात, धारा-144 लागू रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 29 केंद्रों पर होगी एचटेट की परीक्षा, अर्द्धसैनिक बल के जवान भी होंगे तैनात, धारा-144 लागू रहेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत में 29 केंद्रों पर होगी एचटेट की परीक्षा, अर्द्धसैनिक बल के जवान भी होंगे तैनात, धारा-144 लागू
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से कराई जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 29 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मियों के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों की ड्यूटी भी रहेगी तो केंद्र के 100 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू रहेगी। एचटेट के पेपर शिक्षा बोर्ड, प्रशासन, पुलिस अधिकारियों की एक कमेटी लोहे के बक्सेे में लेकर आएगी, जिससे उसके लीक होने की कोई आशंका ही नहीं रहे। इसके अलावा केंद्रों में गड़बड़ी रोकने के लिए शिक्षा विभाग के साथ ही डीसी, एडीसी, एसडीएम की टीमें अलग-अलग चेकिंग करेंगी। केंद्रों में सभी के फोटो खींचे जाएंगे तो बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।
एचटेट परीक्षा नकल रहित कराने के लिए एडीसी जयवीर आर्य ने बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों संग बैठक की, जहां सभी केन्द्र के अधीक्षकों, स्कूल मुख्याध्यापकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एडीसी ने कहा कि जिले में 5 व 6 जनवरी को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में पहले दिन 13 स्थानों पर 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और दूसरे दिन 23 स्थानों पर 29 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे व जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर इस बार परीक्षार्थियों के फोटो खींचे जाएंगे और फोटो युक्त पहचान पत्र उन्हें गले में लटकाना होगा। इसके साथ ही महिला व पुरुष दोनों के बाएं हाथ के अंगूठे से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।
केन्द्रों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और जैमर
एडीसी ने परीक्षा केन्द्र अधीक्षकों को बताया कि हर परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाने हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी की पूरी चेकिंग के बाद ही उसे परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र परिधि में जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाई जाएगी। परीक्षा केन्द्र में लैंडलाइन फोन का होना भी अति आवश्यक है। इन सभी प्रकार की सेवाओं के लिए एडीसी ने समय रहते प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
रेगूलर स्टाफ दे सकेगा ड्यूटी
एडीसी जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि जिस जगह परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, वहां केवल रेगूलर स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। अगर किसी परीक्षा केन्द्र के लिए ड्यूटी स्टाफ की कमी होती है तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अन्य स्कूलों के स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र में अगर वहां की फोटोस्टेट मशीन है, उसे भी समय सेे पहले ही सील किया जाएगा।
हर केंद्र पर कड़ी रहेगी सुरक्षा
डीईओ जिले सिंह ने बताया कि हर परीक्षा केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जहां भारी पुलिस बल तैनात रहेगा तो अर्द्धसैनिक बल का जवान भी तैनात किया जाएगा। बताया कि उस दिन शिक्षा विभाग की छह टीमों के अलावा डीसी, एडीसी, एसडीएम की टीमें भी केंद्रों में नियमित चेकिंग करेगी। बोर्ड की ओर से फ्लाईंग टीम के लिए आई कार्ड भी जारी किए गए हैं। एडीसी ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय परीक्षार्थी को अपनी पहचान दर्शाने वाले दस्तावेज दिखाने होंगे। इस बार महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकती है। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनाया कंट्रोल रूम
कंट्रोल रूम डीईओ के कार्यालय में बनाया गया है। जिसमें उप-अधीक्षक को इंचार्ज बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मी का मोबाइल नंबर 9466217036 है। एचटेट के प्रश्न पत्रों को खजाना के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केन्द्रों में पहुंचाए जाएंगे।
पहले दिन एक सत्र व दूसरे दिन दो सत्रों में होगी परीक्षा
एडीसी जयबीर आर्य ने बताया कि 5 व 6 जनवरी को एचटेट की परीक्षा करवाई जाएगी। 5 जनवरी को लेवल-3 पीजीटी लेक्चरार की परीक्षा होगी। यह परीक्षा शाम के सत्र में 3 बजे से 5 बजे तक होगी। 6 जनवरी को लेवल-2 टीजीटी कक्षा 6 से 8 तक के अध्यापक पात्रता के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी, जिसमें सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक का रहेगा। इसी दिन लेवल-1 प्राइमरी टीचर की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। इसका समय शाम 3 बजे से साढ़े चार बजे तक का रहेगा।