{"_id":"5be08e5bbdec226989663da4","slug":"71541443163-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट में 37.5 प्रतिशत छूट की योजना के खिलाफ सेक्टर के लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट में 37.5 प्रतिशत छूट की योजना के खिलाफ सेक्टर के लोगों ने दिया धरना
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एन्हांसमेंट में 37.5 प्रतिशत छूट की योजना के खिलाफ सेक्टर के लोगों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सेक्टरों में रहने वाले लोगों ने एन्हांसमेंट में 37.5 प्रतिशत छूट देने की योजना को फिर से लागू किए जाने के विरोध में धरना दिया। जहां लोगों ने ज्वाइंट वेलफेयर एसोसिएशन हुडा सेक्टर्स सोनीपत के बैनर तले एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
जिला प्रधान राजेंद्र राठी ने बताया कि सरकार के साथ एन्हांसमेंट को लेकर चार दौर में बातचीत हो चुकी है। कॉमन लैंड एरिया के लिए तीन जजों की कमेटी ने 27 अक्तूबर को सुनवाई की, जहां सेक्टरवासियों ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। लेकिन सरकार अपने किए हुए वादे से मुकर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एन्हांसमेंट को लेकर 25 नवंबर को जींद में प्रदेशभर के सेक्टरों में रहने वाले लोग एकत्रित होकर गिरफ्तारियां देंगे। लोगों ने फैसला लिया कि जब तक सरकार नई पॉलिसी नहीं बनाएगी और री-कैलकुलेशन कराने का फैसला नहीं लेगी तब तक एन्हांसमेंट की रकम जमा नहीं कराएंगे। धरने पर लोगों को समझाने पहुंचने संपदा अधिकारी विजय सिंह राठी ने 30 नवंबर तक छूट के साथ एन्हांसमेंट भरने की योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान श्रद्धानंद सोलंकी, राजकुमार राणा, बलजीत दहिया, हवासिंह राठी, सुंदर मलिक, मा. सूबे सिंह, जोगिंद्र मलिक, ओपी आंतिल, डीवीएस तहलान, एसएस भाटिया, नरसिंह आदि मौजूद रहे।