फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची शहीद के घर, परिवार को मिले 50 लाख, नौकरी देने का वादा

कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची शहीद के घर, परिवार को मिले 50 लाख, नौकरी देने का वादा

Sat, 22 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची शहीद के घर, परिवार को मिले 50 लाख, नौकरी देने का वादा
मंत्री कविता जैन ने शहीद के परिवार को दी सांत्वना, नौकरी देने का किया वादा
विज्ञापन

फोटो 12: शहीद नरेंद्र सिंह की पत्नी संतोष को सांत्वना देती मंत्री कविता जैन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन शुक्रवार को थाना कलां गांव में शहीद नरेंद्र सिंह के घर पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी। मंत्री कविता जैन ने कहा कि शहीद नरेंद्र ने जिस बहादुरी के साथ देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं उसे भावी पीढ़ियां कभी नहीं भुला सकती। वहीं सरकार की ओर से शहीद नरेंद्र की पत्नी व बेटे के खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा भी मंत्री कविता जैन ने सरकार की ओर से किया।
मंत्री कविता जैन ने शहीद नरेंद्र की पत्नी संतोष से बातचीत करते हुए कहा कि हर प्रकार की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के नियमानुसार शहीद के परिजनों को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है जो उनके खाते में भेज दी गई है। इसमें 37.50 लाख रुपये शहीद नरेंद्र की पत्नी संतोष के खाते में भेजी गई है, जबकि बाकी 12.50 लाख रुपये उनके बेटे मोहित के खाते में भेजे गए है।
विज्ञापन

मंत्री को पंचायत ने सौंपे कई प्रस्ताव
गांव थाना कलां की पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया है कि गांव के राजकीय विद्यालय का नाम शहीद नरेन्द्र सिंह के नाम पर रखा जाए। खरखौदा से थाना कलां गांव में आने वाले रास्ते का भी नाम शहीद नरेन्द्र सिंह मार्ग रखा जाए। इसके अलावा गांव के खेल स्टेडियम का नाम शहीद नरेंद्र सिंह के नाम पर रखा जाए। शहीद नरेंद्र सिंह के नाम पर एक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए। शहीद नरेन्द्र सिंह स्मारक बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने 1500 वर्ग गज जमीन भी देने का प्रस्ताव पास किया है। यह प्रस्ताव पास करके ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच बलराम ने मंत्री कविता जैन को दिया। इस पर कविता जैन ने प्रस्ताव मानते हुए पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, कुलदीप काकरान, भाजपा महामंत्री गुलशन ठेकेदार, प्रीतम खोखर, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज शाम को शहीद के घर आएंगे सीएम मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल खट्टर शनिवार शाम को थाना कलां गांव में पहुंचेंगे। जहां वह शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार से मिलेंगे और उनको सांत्वना देंगे। डीसी विनय सिंह ने बताया कि सीएम मनोहर लाल शाम को लगभग चार बजे थाना कलां गांव में पहुंचेंगे। वहां शहीद के परिजनों से मिलने के बाद वह वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed