फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सन्नी सैनी व श्रष्टि कालरा ने नीट में पाई सफलता

सन्नी सैनी व श्रष्टि कालरा ने नीट में पाई सफलता

Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सन्नी सैनी व श्रष्टि कालरा ने नीट में पाई सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। नीट परीक्षा में सन्नी सैनी ने 5470वां स्थान हासिल कर एमबीबीएस में दाखिले के लिए अपना स्थान पक्का किया। सन्नी की इस कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है। सन्नी ने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व परिजनों को दिया।

सोनीपत के कबीरपुर गांव में रहने वाले सन्नी सैनी के पिता सुदेश सैनी पेशे से किसान हैं। सोनीपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सन्नी सैनी ने बताया कि उसकी दादी परमेश्वरी देवी का सपना है कि वह एक अच्छा डाक्टर बने। अपनी दादी का सपना पूरा करने के लिए उसने मेहनत से परीक्षा की तैयारी की और उसमें सफलता हासिल की। सन्नी सैनी ने बताया कि वह आगे चलकर न्यूरो सर्जन बनना चाहता है, जिसके लिए वह पूरी मेहनत करेगा। वहीं, सोनीपत की सृष्टि कालरा ने भी नीट परीक्षा में 5636वां रैंक हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। सृष्टि कालरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व परिजनों को दिया। सृष्टि कालरा की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। सृष्टि के पिता राकेश कालरा ने अपनी बेटी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed