फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7-year-old child and 53-year-old man died of corona, 512 cases were found

कोरोना से 7 साल के बच्चे और 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 512 केस मिले

Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
7-year-old child and 53-year-old man died of corona, 512 cases were found
सोनीपत में शुगर मिल के एमडी जितेंद्र जोशी को वैक्शीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना संक्रमण अब लोगों को डराने लगा है। शुक्रवार को कोरोना से सात साल के बच्चे की रोहतक पीजीआई और 53 वर्षीय व्यक्ति की सोनीपत में मौत हो गई। वहीं 512 नए केस मिले। बताया जा रहा है कि कोरोना से जान गंवाने वाले व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई हुई थी। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 256 तक पहुंच गया है। रोहतक पीजीआई में मरने वाले सात साल के बच्चे को इसमें शामिल नहीं किया गया है। कोर्ट से लेकर कारागार तक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। 512 में से 472 मरीज आरटीपीसीआर टेस्ट से सामने आए हैं। इसकी संक्रमण दर शुक्रवार को 35.73 प्रतिशत तक रही। यह संक्रमण दर अब तक की सबसे अधिक है। शुक्रवार को 146 मरीजों ने कोरोना को हराया है। अब जिले में सक्रिय केस 1669 हो गए हैं।
विज्ञापन

धतूरी, फिरोजपुर बांगर व भैंसवाल गांव में नौ-नौ संक्रमित मिले
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि जिले में शुक्रवार को गोहाना क्षेत्र में करीब 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही सोनीपत कोर्ट परिसर से 16 संक्रमित मिले हैं। जिला कारागार में भी संक्रमित मिला है। धतूरी, फिरोजपुर बांगर व भैंसवाल गांव में नौ-नौ संक्रमित मिले हैं। ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में भी लगातार नए संक्रमित मिल रहे हैं। बीपीएस खानपुर के साथ खरखौदा थाने में संक्रमित मरीज मिले हैं। साथ ही खरखौदा क्षेत्र में खांडा स्कूल में संक्रमित मिले हैं। खरखौदा शहरी क्षेत्र में 18 संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे सक्रिय केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

नए संक्रमित मिलने से रोजाना बिगड़ रहे हालात
कोरोना संक्रमण को लेकर दिनप्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पहले जहां एक-दो मरीज मिल रहे थे तो शुक्रवार को एक ही दिन में 512 मरीज मिल गए, जिससे कुल आंकड़ा 50 हजार 17 तक पहुंच गया है। 146 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 1669 हो गई है। अब तक 48 हजार 92 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1701 टेस्ट किए, 2 मरीज अस्पताल में भर्ती
जिले में शुक्रवार को कुल 1701 टेस्ट किए गए। इसमें 1421 आरटीपीसीआर और 280 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजेन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस टेस्ट के मरीजों की संक्रमण दर शुक्रवार को 14.29 फीसदी रही। इन मरीजों में से 2 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ 38 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1321 रिपोर्ट भी शुक्रवार को प्राप्त की गई। इनमें से 472 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसकी संक्रमण दर 35.73 प्रतिशत रही।

चंद्र अस्थमा के थे मरीज, पांच जनवरी को अस्पताल में ले जाया गया
शुक्रवार को कोरोना के कारण 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 256 हो गई है। बरोदा मोर के रहने वाले चंद्र काफी समय से अस्थमा से जूझ रहे थे। जींद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान खांसी की शिकायत पर पांच जनवरी को अस्पताल में ले जाया गया। 12 जनवरी को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो परिजन बीपीएस खानपुर कलां में लेकर गए। यहां पर कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी संक्रमित रिपोर्ट 13 जनवरी को प्राप्त हुई। हालत बिगड़ने के बाद 14 जनवरी को सुबह 6 बजे उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि उन्होंने कोरोनारोधी टीका भी नहीं लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed