फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7 sharpshooters of Rohit Godara gang arrested with foreign weapons

Sonipat News: विदेशी हथियारों के साथ रोहित गोदारा गैंग के 7 शार्प शूटर गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
7 sharpshooters of Rohit Godara gang arrested with foreign weapons
विज्ञापन



सोनीपत। एसटीएफ ने सोमवार को रोहित गोदारा गैंग गांव कटवाल सोनीपत निवासी रोहित, पंजाब निवासी मोहम्मद शाजिद, मानव कुमार, विकास पाल, हैप्पी सिंह, जवरजंग सिंह और विजय कुमार को विदेशी हथियारों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को इनपुट मिला था कि गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
एसटीएफ यूनिट ने गिरफ्तार शार्प शूटरों से एक जिगाना और पीएक्स 3, 2 इंडियन 9 एमएम और 1 स्टार की पिस्तौल बरामद की है। आरोपियों से 8 मोबाइल फोन और करीब 200 कारतूस मिले हैं। गिरफ्तार शार्प शूटर रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ में नेटवर्क फैलाकर आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में थे।
विज्ञापन

एसटीएफ यूनिट कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी वसीम अकरम ने बताया कि अब लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच टकराव की बात सार्वजनिक हुई है। रोहित गोदारा विदेश में बैठकर देश के कई राज्यों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी षड्यंत्र के तहत उसने अलग-अलग जगहों से नए अपराधियों को संगठित करने शुरू कर दिया है। हथियारों के अलावा गैंग के सदस्यों को कैश ट्रांसफर किया जा रहा है। गैंग के सदस्य दिल्ली में किसी बड़े उद्यमी को टारगेट करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ यूनिट के इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया और उनकी टीम को इसकी भनक लग गई।
सटीक सूचना पर नेशनल हाईवे के पास एक ठिकाने पर दबिश देकर शार्प शूटरों को आधुनिक हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हत्या व रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुके हैं।
रोहित सोनीपत का है जबकि मोहम्मद शाजिद, मानव कुमार, विकास पाल, हैप्पी सिंह, जवरजंग सिंह और विजय कुमार पंजाब के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। आरोपियों को हथियार मुहैया कराने के साथ गिरोह को लीड करने वाले के खातों में रुपये ट्रांसफर करने वालों को भी ट्रैक किया जा रहा है। उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विदेश में बैठकर गैंग के सदस्यों को टास्क देता है रोहित गोदारा
गैंगस्टर रोहित गोदारा मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। रोहित गोदारा अब भारत छोड़कर विदेश भाग चुका है। वहीं से वह गैंग का संचालन कर रहा है। इसके गैंग में नवीन बाक्सर गौरीपुर भिवानी, महेंद्र साहरण, विरेंद्र चारण, राहुल रिनाऊ, मनोज दिग्गू आदि शामिल हैं। यह भारत छोड़कर विदेश भाग चुके हैं। रोहित गोदारा के साथ मिलकर अपराध कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि इन अपराधियों को भारत लाने की कार्रवाई की जा रही है। कोई इस भ्रम में न रहे कि वह विदेश में बैठा है तो बच जाएगा।
फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागे हैं गैंग के सरगना
रोहित गोदारा, नवीन बाक्सर गौरीपुर भिवानी, महेंद्र साहरण, विरेंद्र चारण, राहुल रिनाऊ, मनोज दिग्गू ने एक आपराधिक गैंग बना रखा है। यह सभी अपराधी फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागे हुए हैं। वहां से आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। यह गैंग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान क्षेत्र में सक्रिय है। गैंग विदेश में बैठकर फिरौती के लिए कॉल करता है। हत्या तथा हत्या के प्रयास व भय दिखाने के लिए गोलीबारी करवाता है। गैंग के सरगना सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा, पंजाब व राजस्थान क्षेत्र के युवाओं को अपराध के लिए उकसाते हैं। नए युवा पैसे के लालच तथा विदेश में जाने की चाह में इन अपराधियों के झांसे में फंस जाते हैं।
गैंग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान क्षेत्र अन्य जगहों पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया है। अभी हाल में रोहित गोदारा गैंग ने भिवानी न्यायालय परिसर में रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत की हत्या करवाई थी। इसके अलावा दादरी शहर में अस्पताल संचालकों पर रंगदारी के लिए फायरिंग की धमकी दे रखी है।

पांच नवंबर को गिरफ्तार हुए थे कुछ आरोपी
एसटीएफ की सोनीपत यूनिट गैंग के सात सदस्यों को थाना शहर दादरी जिला चरखी दादरी में दर्ज प्राथमिकी की जांच को आगे बढ़ाते हुए गिरफ्तार किया है। वहां संदीप उर्फ बिट्टू समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी और उनसे बरामद असलहे


1- रोहित उर्फ कटवालिया निवासी गांव कटवाल, थाना सदर गोहाना
बरामदगी- एक पिस्तौल, 36 कारतूस और एक मोबाइल फोन
02- मोहम्मद साजिद, निवासी गांव रसूलपुर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल, आबाद मकान नंबर 5, गोल्डन एंक्लेव, लोगड़, जीरकपुर, पंजाब।
बरामदगी एक पिस्तौल, 25 कारतूस 30 बोर, दो मोबाइल फोन
03- मानव कुमार, निवासी गांव खगरिया, थाना खगरिया, जिला खगरिया, बिहार हाल आबाद अंगूरबाग नजदीक जालंधर बाईपास, लुधियाना, पंजाब।
बरामदगी। एक पिस्तौल जिगाना 9 एमएम, 25 कारतूस, एक मोबाइल फोन
04- विकास पाल, निवासी जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश हाल आबाद नजदीक बहादुर रोड बाईपास, कारावारा, लुधियाना, पंजाब।
बरामदगी- एक देसी पिस्तौल, 24 कारतूस, एक मैगजीन और मोबाइल फोन
05. हैप्पी सिंह, निवासी गांव बूटमढ़, जिला पटियाला, पंजाब।
बरामदगी- एक पिस्तौल 30 बोर, 36 कारतूस, एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन
6. जवरजंग सिंह निवासी संजय कॉलोनी, पटियाला, पंजाब
बरामदगी- एक पिस्तौल, 25 कारतूस और एक मोबाइल फोन।
07-विजय कुमार निवासी गांव खेड़ी मुज्जरा, जिला मोहाली, पंजाब
बरामदगी-एक पिस्तौल, 26 कारतूस और मोबाइल फोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed